एक्सप्लोरर

Airtel ने TRAI को लिखा- डिजिटल ऐप्स के लिए बने कानून, जियो खत्म करना चाहता है DTH का कारोबार

Bhartiya Airtel: आप सभी आईपीएल सीजन 16 का मजा उठा रहे होंगे लेकिन एयरटेल जियो से परेशान है और उसने TRAI को एक पत्र लिखा है. जानिए पत्र में क्या लिखा गया है. 

Airtel asks TRAI to Regulate Digital Content: आईपीएल सीजन 16 की शुरुआत 31 मार्च से हो गई थी और अब तक कई मैच खेले जा चुके हैं. इस बार आईपीएल के डिजिटल राइट रिलायंस जियो के पास हैं और कंपनी जियो ऐप के जरिए फ्री में लोगों को मैच देखने का लाभ दे रही है. जियो यूजर्स फ्री में मैच का आनंद उठा सकते हैं. लेकिन इस बीच भारतीय एयरटेल ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया को एक पत्र लिखा है जिसमें कंपनी ने ब्रॉडबैंड या डिजिटल ऐप्स के जरिए ऑन एयर होने वाले कंटेंट पर कानून बनाने की मांग की है. भारतीय एयरटेल ने ऐसा क्यों कहा है वो हम आपको बताने वाले हैं.

दरअसल, भारतीय एयरटेल का कहना ये है कि रिलायंस जियो फ्री में आईपीएल का प्रसारण अपने ऐप के जरिए कर रहा है. कंपनी अगर चाहे तो आईपीएल को सिर्फ अपने सब्सक्राइबर के लिए भी ऑफर कर सकती है जिसका मतलब है कि नॉन जियो यूजर्स को जियो में स्विच करना होगा जोकि मार्केट के लिए ठीक नहीं है. एयरटेल ने कहा कि डीटीएच के द्वारा डिलीवर किए जाने वाला कंटेंट टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत आता है. इसी तरह डिजिटली ऑन एयर होने वाला कंटेंट भी इसके तहत आए जिससे बाजार में कंपटीशन बना रहे. साथ ही एयरटेल ने TRAI से वन सर्विस-वन रेट सिस्टम की भी मांग की है. फिलहाल डिजिटल ऐप्स के जरिए ऑन एयर होने वाला कंटेंट TRAI के अंडर नहीं है.

कुल मिलाकर एयरटेल का कहना ये है कि यदि कोई टेलीकॉम ऑपरेटर अपने ऐप के जरिए फ्री में कोई प्रोग्राम ऑन एयर कर रहा है तो डीटीएच पर भी वो प्रोग्राम फ्री में ऑन एयर होना चाहिए जबकि अभी जियो सिनेमा ऐप पर आईपीएल फ्री में प्रसारित हो रहा है लेकिन DTH पर आईपीएल देखने के लिए 19 रुपये की कीमत फिक्स TRAI ने की है.

जियो ने कही ये बात

रिलायंस जियो ने एयरटेल के इस स्टैंड को गलत ठहराया है और कहा कि यदि ऐसा है तो फिर यूट्यूब पर फ्री में दिखाए जाने वाले कंटेंट का मॉडल भी खत्म हो जाएगा क्योंकि उसे भी फिर कंटेंट के लिए ग्राहकों को चार्ज करना होगा. रिलायंस जियो ने कहा कि मौजूदा TRAI के नियमों में बदलाव की जरूरत है जिससे इस तरह की चुनौतियों को कम किया जा सके. 

यह भी पढ़ें: Fecebook और Instagram पर अब सर्कुलट नहीं होगी 18 साल से छोटे बच्चों की नग्न तस्वीर, लॉन्च हुआ 'Take It Down' टूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
फोटो में लिखा Text ऐसे करें Copy, Translate और Search! गजब है iPhone का फीचर
फोटो में लिखा Text ऐसे करें Copy, Translate और Search! गजब है iPhone का फीचर

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget