एक्सप्लोरर

Facebook और Instagram पर अब सर्कुलट नहीं होगी 18 साल से छोटे बच्चों की अर्धनग्न तस्वीरें, लॉन्च हुआ 'Take It Down' टूल

Digital Suraksha Summit: मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए 'टेक इट डाउन' टूल लॉन्च कर दिया है जिसकी मदद से प्लेटफार्म पर फैल रहे न्यूड कंटेंट को रोका जा सकता है.

Meta Launched Take it Down Tool: सोशल मीडिया की जानी-मानी कंपनी मेटा ने यूजर्स के लिए 'टेक इट डाउन' टूल लॉन्च कर दिया है. इस टूल की मदद से प्लेटफार्म पर न्यूड कंटेंट को सर्कुलेट होने से रोका जा सकेगा. इस टूल को नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन द्वारा ऑपरेट किया जाता है. इस टूल को लॉन्च करने का मकसद सेक्सटॉर्शन के मामलों को कम और लोगों की प्राइवेसी को बनाए रखना है. जानिए ये कैसे काम करता है. 

पुरानी फोटो भी हो जाएंगी ब्लॉक

इस टूल की मदद से अतीत में अपलोड की गई फोटो को भी प्लेटफार्म से हटाया और उसे फैलने से रोका जा सकता है. सोशल मीडिया पर न्यूड कंटेंट आजकल तेजी से सर्कुलेट होता है और इसी की वजह से फिर लोगों को ब्लैकमेल आदि किया जाता है. भारत में इंटरनेट यूजर्स की तादाद बहुत ज्यादा है और इसमें से कुछ प्रतिशत आबादी उन लोगों की है जो 18 साल से कम उम्र के हैं. बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल खूब करते हैं और वे आसानी से किसी  केभी जाल में फस जाते हैं और फिर लोग इस बात का गलत फायदा उठाते हैं. लेकिन अब इस सब पर लगाम लगने वाली है. टेक इट डाउन टूल की मदद से यदि कोई यूजर किसी फोटो को रिपोर्ट करता है तो उस फोटो का एक डिजिटल फिंगरप्रिंट बन जाता है जिसे Hashes कहा जाता है. एक तरह से आपकी फोटो कोड में बदल जाती है और फिर इसे कोई भी व्यक्ति देख नहीं सकता. इस टूल की अच्छी बात ये है कि एक बार फोटो को रिपोर्ट करने के बाद प्लेटफार्म पर वैसी जितनी भी फोटो होंगी वे सभी ओपन नहीं होंगी. यानि ब्लॉक हो जाएंगी.साथ ही यदि कोई व्यक्ति उस फोटो को प्लेटफार्म पर अपलोड करने की भी कोशिश करता है तो वो भी संभव नहीं है.

मेटा ने बताया कि इस टूल को हिंदी में इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च किया जाएगा और आने वाले समय में अन्य रीजनल लैंग्वेज में भी ये देखने को मिलेगा. 

लेकिन इसमें ये है पेंच 

इस टूल में एक पेंच ये है कि यदि कोई व्यक्ति आपकी नग्न तस्वीर को सेव कर लेता है और उसे एडिट करके प्लेटफार्म पर अपलोड करता है तो उस स्थिति में ये इमेज ब्लॉक नहीं होगी क्योंकि ये टूल इस इमेज को नया समझता है और आईडेंटिफाई नहीं कर पाता. इसके लिए आपको इस इमेज को दोबारा रिपोर्ट करना होगा और फिर ये सर्कुलेट नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें: Karnataka हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा , कहा - क्यों बिना बताए दर्जनों ट्विटर अकाउंट किए बैन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget