एक्सप्लोरर

AirPods-3, Airpods-2 और AirPods Pro में से क्या है आपके लिए बेहतर, जानिए

Apple ने पिछले हफ्ते भारत में AirPods-3 लॉन्च कर दिया.अगर आप AirPods लेना चाहते हैं और इस बात से कंफ्यूज हैं कि Airpods-2,  Airpods-3 व Airpods Pro  में से किसे खरीदें तो हम इस उलझन को दूर करेंगे.

Apple ने पिछले हफ्ते मैकबुक प्रो वैरिएंट के साथ एयरपॉड्स-3 भी लॉन्च कर दिया. Airpods-3  का डिजाइन बेशक काफी हद तक Airpods Pro जैसा ही है, लेकिन इसमें कई ऐसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं जो इसे पहले के Airpods से अलग बनाते हैं. अगर आप Airpods लेना चाहते हैं और इस बात से कंफ्यूज हैं कि Airpods-2,  Airpods-3 व Airpods Pro  में से किसे खरीदें तो परेशान न हों. हम आपकी इस उलझन को दूर करेंगे.

Airpod-3 की खासियत

Airpod-3 का डिजाइन देखने में अच्छा है. इसमें रबर इन ईयर टिप नहीं है. इसमें सिलिकॉन टिप नहीं है और इसका शेप भी लंबा नहीं है. इसमें आपको पहले के वर्जन की तुलना में अधिक बेस मिलेगा. इसकी बैटरी म्यूजिक सुनने के लिए 6 घंटे तक चल सकती है. यही नहीं Airpod-3 में एडॉप्टिव EQ, बेहतर टच कंट्रोल्स और स्वेट एंड वॉटर रेजिस्टिंग व मेगसेफ चार्जिंग फीचर दिया गया है. इसमें स्पेशियल ऑडियो का भी फीचर है. ये फीचर Airpod-2 में नहीं है. हालांकि AirpodPro में ये फीचर्स हैं. बात अगर Airpod-3 के वजन की करें तो इसका वजन 4.28 प्रति ईयरबड है, जबकि केस के साथ इसका वजन 37.91 है. Airpod-3 की कीमत भारत में 18500 रखी गई है.

Airpod-2 की खासियत

बात अगर Airpod-2 के डिजाइन की करें तो यह अधिक लंबे शेप केस में आता है. ईयरबड प्लास्टिक शेप में बिना सिलिकॉन टिप के होता है. जैसा कि हमने ऊपर बताया कि Airpod-2 में स्पेशल ऑडियो, स्वेट एंड वॉटर रेजिस्टिंग व मेगसेफ चार्जिंग जैसी सुविधा नहीं है. Airpod-2 में एडॉप्टिव EQ भी मिसिंग है. बात अगर बैटरी की करें तो इस वर्जन में आपको 5 घंटे तक का बैकअप म्यूजिक सुनने के लिए मिलता है. Airpods-2 का वजन 4 ग्राम प्रति ईयरबड है, जबकि केस का वजन 38.2 ग्राम है. इसकी कीमत अभी 12990 रुपये के आसपास है.

Airpods Pro की खासियत

Airpods Pro स्क्वारिश केस के साथ आता है, इसमें सिलिकॉन टिप्स लगा होता है. Airpods Pro में स्पेशल ऑडियो, स्वेट एंड वॉटर रेजिस्टिंग व मेगसेफ चार्जिंग के फीचर्स हैं. Airpods Pro में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन व ट्रांसपेरेंसी मोड जैसे फीचर्स भी आपको मिलते हैं. इस वर्जन में भी आपको एडॉप्टिव EQ जैसी सुविधा मिलती है. Airpods Pro की सबसे बड़ी खासियत है इसका वेंट सिस्टम जो कानों में प्रेशर को बराबर करता है. बात अगर इसके बैटरी बैकअप की करें तो आप इसे एक बार चार्ज करके 5 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं. इसका वजन प्रति ईयरबड 5.4 ग्राम और केस का वजन 45.6 ग्राम है. इसकी भारत में कीमत करीब 24990 रुपये है.

आपके लिए क्या हो सकता है बेहतर

अगर आप कम कीमत पर जाना चाहते हैं तो Airpods-2 आपके लिए बेहतर विकल्प है. बेसिक इस्तेमाल और कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स जो म्यूजिक और कॉल के लिए ज्यादा यूज करते हैं उनके लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है. वहीं अगर आप ज्यादा थोड़ा अधिक बजट रखते हैं तो आप Airpods-3 को चुन सकते हैं. इसमें आपको कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं. वहीं Airpods Pro ज्यादा से ज्यादा फीचर्स और अधिक बजट वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है. हालांकि रेट के हिसाब से इसकी बैटरी लाइफ कुछ कम है.   

ये भी पढ़ें

Amazon Festival Sale: सर्दियों के लिये एमेजॉन पर बिकने वाले टॉप 5 सबसे सेफ रूम हीटर खरीदें हजार रुपये में

Amazon Festival Sale: 64MP कैमरे का फोन लेना है तो एमेजॉन सेल में Vivo V21 5G पर मिल रहा है 20 हजार तक का डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget