एक्सप्लोरर

Valentine’s Day पर बढ़ा एआई रोमांस स्कैम का खतरा, ऐसे करें पहचान, जानें सेफ रहने के तरीके

Valentine’s Day के मौके पर रोमांस स्कैम की घटनाएं बढ़ जाती हैं. आजकल एआई की मदद से स्कैम इतने सॉफिस्टिकेटेड हो गए हैं कि असली और नकली यूजर का पता लगा पाना बहुत मुश्किल हो गया है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom

Valentine’s Day नजदीक आ गया है. इस मौके पर अगर आप ऑनलाइन डेटिंग का प्लान बना रहे हैं तो आपको रोमांस स्कैम से सावधान रहना होगा. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्यार-मोहब्बत के इस मौके पर स्कैमर्स एआई की मदद से लेकर रोमांस और रिलेशनशिप के नाम पर लोगों को स्कैम में फंसा रहे हैं. एआई के कारण न सिर्फ इनकी संख्या बढ़ी है बल्कि लोगों को असली-नकली का अंतर समझने में भी बहुत मुश्किल हो रही है. 

रोमांस स्कैम में ऐसे हो रहा एआई का यूज

एआई की मदद लेकर स्कैमर्स अब टारगेट की टोन और उसके इंट्रेस्ट की हिसाब से मैसेज भेजते हैं. कई ऐसे टेक्स्ट-जनरेशन टूल्स मौजूद हैं, जो आपकी लैंग्वेज और इमोशन की हूबहू कॉपी कर सकते हैं, जिससे चैटिंग एकदम नैचुरल और रिस्पॉन्सिव लगती है. वॉइस क्लोनिंग भी एक बड़ी परेशानी खड़ी कर रही है. इसमें एक छोटे ऑडियो सैंपल से किसी भी व्यक्ति की आवाज को रिक्रिएट किया जा सकता है और फिर इसे वॉइस नोट भेजने या कॉलिंग के लिए यूज किया जा सकता है. इसी तरह डीपफेक वीडियो भी बड़ा खतरा बनकर उभरे हैं.

कैसे करें रोमांस स्कैम की पहचान?

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोमांस स्कैम एक जैसा ही पैटर्न फॉलो करते हैं. इसकी शुरुआत फ्रेंडली मैसेज या डेटिंग ऐप्स के जरिए होती है. आमतौर पर इसमें सामने वाला व्यक्ति जॉब के लिए दूसरे शहर में रहते हुए बताता है. इनके प्रोफाइल एकदम परफेक्ट लगते हैं तो इमोशनल मैसेज के साथ दोस्ती की शुरुआत बहुत जल्द होती है. सामने वाले से जब मिलने को कहा जाए तो वो इसे टालते जाते हैं और एक मोड़ पर जाकर यह बातचीत पैसे और इन्वेस्टमेंट आदि पर जाकर रुक जाती है.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

  • अगर कोई व्यक्ति दोस्ती बढ़ाने में जल्दबाजी दिखा रहा है तो सतर्क रहें और उसकी इमोशनल बातों में न आएं.
  • सामने वाले व्यक्ति से मिलकर आइडेंटिटी वेरिफाई करें.
  • अगर कोई आपसे वीडियो कॉल पर मिलने की बात करें तो उसे कॉल के दौरान अपना सिर पूरा घूमाने या चेहरे के सामने हाथ हिलाने को कहें. अगर डीपफेक वीडियो है तो इन तरीकों से पता चल जाएगा.
  • किसी भी ऐसे व्यक्ति को पैसे न भेजें, जिनसे आप पर्सनली मिले न हों.

ये भी पढ़ें-

नए प्रोडक्ट्स लाने के साथ इस साल आईफोन और आईपैड समेत इन डिवाइसेस को बंद भी करेगी ऐप्पल, जानिये कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Instagram हुआ ठप! लॉगिन नहीं हो रहा, फीड भी बंद, क्या आपके साथ भी हो रहीं ये समस्या?
Instagram हुआ ठप! लॉगिन नहीं हो रहा, फीड भी बंद, क्या आपके साथ भी हो रहीं ये समस्या?
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
सोशल मीडिया की लत पड़ी भारी! अमेरिका में Meta और YouTube पर लगा इतने करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया की लत पड़ी भारी! अमेरिका में Meta और YouTube पर लगा इतने करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला
बड़े काम का है ChatGPT! लेकिन ये 5 सवाल पूछे तो आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानिए किन चीजों से बचना है जरूरी
बड़े काम का है ChatGPT! लेकिन ये 5 सवाल पूछे तो आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानिए किन चीजों से बचना है जरूरी
Advertisement

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद, बिना इजाजत जहाज निकालने...', तेल संकट के बीच ईरान ने फिर कर दिया ऐलान
Live: 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद, बिना इजाजत जहाज निकालने...', तेल संकट के बीच ईरान ने फिर कर दिया ऐलान
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
Donald Trump On NATO: जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
Bihar Board 10th Result: 31 मार्च पर टिकी लाखों नजरें, टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
31 मार्च पर टिकी लाखों नजरें, टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
Embed widget