एक्सप्लोरर

WhatsApp से खतरा! ईरान के बाद अब इस देश ने भी कर्मचारियों को ऐप हटाने का दिया आदेश, जानिए क्यों मचा है बवाल

Whatsapp: अमेरिका में अब व्हाट्सएप को लेकर नई चिंता सामने आई है. अमेरिकी संसद 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स' ने सुरक्षा कारणों से सभी सरकारी डिवाइसेज़ से व्हाट्सएप हटाने का आदेश जारी किया है.

Whatsapp: अमेरिका में अब व्हाट्सएप को लेकर नई चिंता सामने आई है. अमेरिकी संसद 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स' ने सुरक्षा कारणों से सभी सरकारी डिवाइसेज़ से व्हाट्सएप हटाने का आदेश जारी किया है. बताया गया है कि यह फैसला डेटा प्राइवेसी और साइबरसिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इस फैसले की जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक मेमो के जरिए संसद के सभी कर्मचारियों को दी गई.

साइबरसिक्योरिटी ऑफिस, जो हाउस के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (CAO) के तहत काम करता है, ने चेतावनी दी है कि व्हाट्सएप यूज़र डेटा की सुरक्षा को लेकर पारदर्शिता नहीं बरतता और इसमें कई सिक्योरिटी खामियां हैं. इस वजह से इसे "उच्च जोखिम वाला ऐप" माना गया है.

मोबाइल और डेस्कटॉप से भी हटाना पड़ेगा व्हाट्सऐप

CAO ने निर्देश दिया है कि व्हाट्सएप को न सिर्फ मोबाइल से, बल्कि डेस्कटॉप और वेब ब्राउज़र्स से भी पूरी तरह हटाया जाए. यह भी कहा गया कि जिन डिवाइसेज़ में व्हाट्सएप पाया जाएगा, उनसे संपर्क कर उसे हटवाया जाएगा. इसके विकल्प के तौर पर कर्मचारियों को सिग्नल, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, विकर, एप्पल का iMessage और फेसटाइम जैसे सिक्योर ऐप्स इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. साथ ही उन्हें अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज और फिशिंग अटैक्स से सतर्क रहने को कहा गया है.

हालांकि, व्हाट्सएप की पेरेंट कंपनी मेटा ने इस फैसले का जोरदार विरोध किया है. मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने कहा कि व्हाट्सएप में डिफॉल्ट तौर पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होता है, जिससे मैसेज सिर्फ भेजने और पाने वाले ही पढ़ सकते हैं न कि व्हाट्सएप खुद.

उन्होंने यह भी दावा किया कि CAO की स्वीकृत ऐप्स की सूची में से अधिकतर में यह सुरक्षा फीचर नहीं है. मेटा ने उम्मीद जताई कि भविष्य में अमेरिकी संसद के सदस्य व्हाट्सएप का इस्तेमाल फिर से कर पाएंगे, जैसा कि सीनेट में हो रहा है.

ईरान ने भी हटाने का दिया है आदेश

गौरतलब है कि जनवरी में यह खुलासा हुआ था कि इजरायली स्पायवेयर कंपनी ‘पैरागॉन सॉल्यूशंस’ ने व्हाट्सएप के ज़रिए कई पत्रकारों और नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं को टारगेट किया था. इससे ऐप की सुरक्षा को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं.

इसके अलावा, हाल ही में ईरान ने भी अपने नागरिकों को व्हाट्सएप डिलीट करने की सलाह दी थी. आरोप था कि ऐप के ज़रिए लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारियाँ लीक हो रही हैं जो इजरायली सेना तक पहुंच सकती हैं. हालांकि, मेटा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया था.

इस तरह अब अमेरिका और ईरान दोनों ने ही व्हाट्सएप को सुरक्षा के लिहाज से संदिग्ध मानते हुए अपने-अपने स्तर पर कदम उठाए हैं, जिससे एक बार फिर ऐप की प्राइवेसी को लेकर बहस तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें:

ऑनलाइन शॉपिंग करते ही लग सकता है बड़ा चूना! सरकार ने दी चेतावनी, ऐसे बचें नए E-Commerce फ्रॉड से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Maps in China: चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?
चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?
Jio Prepaid Plan: जियो का 98 दिनों वाले प्लान को करें एक्टिव, इन चीजों का मिलेगा फायदा
जियो का 98 दिनों वाले प्लान को करें एक्टिव, इन चीजों का मिलेगा फायदा
Google-Spirit Airlines डील पर बड़ा खुलासा, कंपनी ने किया साफ
Google-Spirit Airlines डील पर बड़ा खुलासा, कंपनी ने किया साफ
Xप्लेन: ChatGPT का Teen Version क्यों जरूरी? सुरक्षा के लिए नए नियम जानिए
Xप्लेन: ChatGPT का Teen Version क्यों जरूरी? सुरक्षा के लिए नए नियम जानिए

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget