एक्सप्लोरर

आपके कमरे के हिसाब से ये वाला AC होगा बेस्ट, गर्मी आने से पहले जान लीजिए कौनसा लेना चाहिए

AC Buying Guide : सबसे पहले आपको AC के लिए एक बजट तय करना है. जब आपके दिमाग में एक बजट होता है, तो चीजों का चयन करना बहुत आसान हो जाता है.

AC Buying Tips : गर्मी का मौसम बस शुरू ही होने वाला है. कई लोग नया एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे. वैसे भी मई जून की गर्मी में बिना एसी के गुजारा करना मुश्किल हो जाता है. अब नया एसी घर लाना भी अपने आप में एक टास्क है, क्योंकि मार्केट में एसी की इतनी सारी वैरायटी हैं. कुछ टाइप के एसी केवल छोटे कमरों में ही काम करते हैं जबकि बड़े कमरों के लिए आपको एक अलग टाइप के एसी की आवश्यकता हो होती है. ऐसे में, एसी खरीदने समय कुछ बातों को ध्यान में रखना और सावधानी बरतना जरूरी है. आइए कुछ टिप्स पर नजर डालते हैं. 

AC खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

बजट का रखें ख्याल

सबसे पहले आपको AC के लिए एक बजट तय करना है. जब आपके दिमाग में एक बजट होता है, तो चीजों का चयन करना बहुत आसान हो जाता है क्योंकि आपको केवल अपनी सीमा के भीतर उपलब्ध ऑप्शन में से चुनना होता है. बता दें कि किसी सामान्य एसी की कीमत लगभग 30,000 रुपये से शुरू है.

ऑनलाइन प्राइस देखें

अगर आप AC ऑफलाइन खरीदने वाले हैं तो एक बार उसकी कीमत ऑनलाइन चेक कर लें. यदि वही एसी कम कीमत पर ऑनलाइन उपलब्ध है, तो आप विक्रेता को बताएं और बराबर या कम कीमत में एसी खरीदें. 

अपने कमरे का आकार जानें

एक बड़े हॉल के लिए 1 टन का एसी बेहतर ऑप्शन नहीं होगा और एक छोटे से कमरे में 2 टन का एसी बहुत भयंकर ठंड कर देगा. खरीदारी करते समय अपने कमरे के आकार को ध्यान में रखें. आम तौर पर, 1 टन का एसी 100 या 120 वर्ग फुट के कमरे के लिए काफी होता है. अगर आपके पास एक बड़ा कमरा है, तो 1.5 या 2 टन का एसी लेने पर विचार करें.

अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए

अगर आप एक अपार्टमेंट में रहते हैं, तो आपके घर का फर्श भी मायने रखता है. उदाहरण के लिए, किसी अपार्टमेंट की सबसे ऊपरी मंजिल काफी गर्म होती है इसलिए, अगर आप सबसे ऊपरी मंजिल पर रहते हैं, तो आपको सामान्य से अधिक बड़े और अधिक शक्तिशाली एसी को लेना चाहिए. 

कम बिजली की खपत

जिन एसी की लोअर पावर रेटिंग होती है वे सस्ते होते हैं, लेकिन इनसे बिजली का बिल काफी आता है. ऐसे में, हाई पावर रेटिंग वाला एसी चुने. पावर सेविंग पॉइंट के बारे में अत्यधिक सावधान रहें और यह ध्यान रखना न भूलें कि यूनिट में कितने स्टार हैं.

सपोर्ट

एसी पर खर्च करना एक बार की बात नहीं है. आपको हर महीने इसकी सर्विस करानी पड़ेगी, इसमें होने वाली समस्याओं के लिए इसकी मरम्मत करानी पड़ेगी. ऐसे में, आप जिस ब्रांड का एसी लेने वाले हैं उसकी बिक्री के बाद की सर्विस का पता लगाएं कि सर्विस सपोर्ट मिलेगा या नहीं.

शोर का लेवल

एयर कंडीशनर शोर कर सकते हैं, इसलिए अगर आप शोर के प्रति संवेदनशील हैं, तो कम डेसिबल रेटिंग वाली यूनिट की तलाश करें.

यह भी पढ़ें - WhatsApp ने करवाई बर्फबारी में फंसी महिला की डिलीवरी, यह दिलचस्प मामला पढ़ने लायक है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्ट रेट का कैसे पता लगाती है स्मार्टवॉच, जानें टेक्नोलॉजी
हार्ट रेट का कैसे पता लगाती है स्मार्टवॉच, जानें टेक्नोलॉजी
Google ने Pixel Tablet बनाना क्यों बंद कर दिया? सामने आ गई बड़ी वजह
Google ने Pixel Tablet बनाना क्यों बंद कर दिया? सामने आ गई बड़ी वजह
स्कैम करने के लिए ChatGPT जैसा एआई बना रहे हैकर्स, रहें सावधान
स्कैम करने के लिए ChatGPT जैसा एआई बना रहे हैकर्स, रहें सावधान
Best Refrigerators For Small Family : 2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज
2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget