एक्सप्लोरर

शट डाउन और स्लीप को छोड़िए! यह हाईबरनेट क्या बला है? लैपटॉप पर हाईबरनेट का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं?

Tech Tips: अपने सिस्टम को हाइबरनेट करना स्लीप मोड करने जैसा ही है. अगर आप अपने सिस्टम को हाइबरनेट करते हैं तो यह अपनी मौजूदा स्थिति को मेमोरी या रैम में नहीं बल्कि हार्ड ड्राइव में स्टोर करता है.

Best Mode For Laptop: अगर आप अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इसके रेस्ट के लिए आपको 3 तरीके मिलते हैं. इनमें स्लीप (Sleep), हाइबरनेट (Hibernate) और शट डाउन (Shut down) शामिल हैं. अब शूट डाउन और स्लीप तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन हो सकता है कि हाइबरनेट शब्द आपके लिए नया हो. आज की इस खबर में हम आपको हाइबरनेट के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं. यहां यह भी स्पष्ट कर दें कि यह आर्टिकल सिर्फ विंडोज इकोसिस्टम के लिए है. एपल (Apple) के मैक ऑपरेटिंग सिस्टम (macOS) पर यूजर्स के पास शटडाउन, स्लीप और रीस्टार्ट का ही ऑप्शन होता है.

Hibernate क्या है ?

अपने सिस्टम को हाइबरनेट करना स्लीप मोड करने जैसा ही है. हालांकि, यह मोड स्लीप से भी कम बिजली की खपत करता है. अगर आप अपने सिस्टम को हाइबरनेट करते हैं तो यह अपनी मौजूदा स्थिति को मेमोरी या रैम में नहीं बल्कि हार्ड ड्राइव में स्टोर करता है. यही वजह है कि जब हाइबरनेट के बाद सिस्टम ऑन किया जाता है तो इसे स्लीप की तुलना में खुलने में थोड़ा अधिक समय लगता है. हाइबरनेट शटडाउन और स्लीप के बीच की कड़ी है. हाइबरनेटिंग बहुत ही कम बिजली की खपत करता है.

​हाइबरनेट का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं?

​हाइबरनेट का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? इस बात का जवाब ठीक तरह से देने के लिए हम जान लेते हैं कि किस मोड का इस्तेमाल कब करना चाहिए.

शट डाउन

अगर आपको अपने सिस्टम को एक दिन से अधिक के लिए बंद करना है तो शट डाउन करना एक बेस्ट ऑप्शन है. हालांकि, अगर आप सिस्टम को शूट डाउन करते हैं तो आपका काम मेमोरी में स्टोर नहीं हो सकेगा. यह आपके सिस्टम को पूरी तरह से बंद कर देता है.

हाइबरनेट

अगर आप अपने सिस्टम को रात में बंद करके सुबह फिर से इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप ​हाइबरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बूट करने में लगने वाले समय की बचत होगी. यह बहुत कम बिजली की खपत करेगा. इसके अलावा, आप उस समय हाइबरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं जब आपके पास लैपटॉप चार्ज करने के लिए उचित बिजली की व्यवस्था न हो.

स्लीप

अगर आप अपने सिस्टम को एक छोटा सा ब्रेक देना चाहते हैं तो आप स्लीप का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्लीप करने पर सिस्टम बहुत जल्दी फिर से शुरू हो जाता है. इसके अलावा, अगर आप अपने लैपटॉप पर या डेस्कटॉप के लिए बिजली बचाना चाहते हैं, तो हाइबरनेट करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा.

यह भी पढ़ें

अगर आपको गैजेट का शौक है तो ये चीजें आपके घर को बना देंगी स्मार्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget