एक्सप्लोरर

Earthworms: क्या बारिश में पानी के साथ गिरते हैं केंचुए? यहां जानिए बरसात में इनके दिखने की वजह!

Earthworm: केचुए जमीन की सबसे ऊपरी परत के नीचे पाए जाते हैं, जिसे humas कहा जाता है. ये अपने अनुकूल मौसम आने पर ही बाहर आते हैं.

Earthworm In Rain: आपने देखा होगा कि बारिश के मौसम में धरती पर केंचुए नजर आने लगते हैं. कई बच्चे यह सवाल भी पूछते हैं कि ये केंचुए कहां से आए? मध्यप्रदेश के कुछ ग्रामीण इलाकों में बच्चों को यह बता दिया जाता है कि ये केंचुए बारिश के पानी के साथ गिरते हैं, लेकिन यह सच नहीं है. अब प्रश्न यह आता है कि यह यदि यह उत्तर गलत है तो फिर सही क्या है? अगर केंचुए बारिश के साथ नहीं गिरते तो फिर बारिश के मौसम में ही इतने क्यों दिखाई देते हैं. गर्मी और सर्दी में ये केंचुए कहां गायब हो जाते हैं? आइए कोशिश करते हैं इसका जवाब जानने की -

ऐसे आते हैं जमीन पर केंचुए

आपको बता दें कि केचुए जमीन की सबसे ऊपरी परत के नीचे पाए जाते हैं, जिसे humas कहा जाता है. बरसात के मौसम में जब बारिश पड़ती है तो इससे मिट्टी की ऊपरी परत (humas) अपनी जगह से हट जाती है या बह जाती है और केंचुए तथा अन्य छोटे छोटे जीव जंतु बाहर आ जाते हैं.

ये बारिश में ही क्यों आते हैं ? 

अब आप सोच रहे होंगे कि बारिश तो कभी कभी सर्दी या गर्मी में हो जाती है तब ये केंचुए इतनी संख्या में क्यों नहीं निकलते, सिर्फ बरसात में ही क्यों निकलते हैं? दरअसल, बाकी के मौसम इन जंतुओं के लिए प्रतिकूल होते हैं और वे हाइबरनेशन अर्थात शीत निद्रा में चले जाते हैं. ये अपने अनुकूल मौसम आने पर ही बाहर आते हैं. जैसे- सांप, मेंढक, केचुए, छिपकली, भालू.

केंचुए का संक्षिप्त परिचय और उपयोगिता

हमारे देश में सामान्यता पाए जाने वाले केंचुए का वैज्ञानिक नाम Pheritima Posthuma है. केंचुआ ऐनेलिडा संघ का सदस्य है. इसका शरीर कई खंडों का बना होता है. अगर आप इसे ध्यान से देखेंगे तो उसके शरीर पर आपको कई वलय या रिंग जैसी रचनाएं दिखाई देगी. केंचुए के शरीर में 100 से 120 तक खंड होते हैं और यह एक द्विलिंगी (bisexual Or Hermaphodite) प्राणी है अर्थात इसमें नर और मादा जननांग एक ही शरीर में पाए जाते हैं. केंचुए को किसान का मित्र कहा जाता है. कृषि के क्षेत्र में मिट्टी को उपजाऊ बनाने की दृष्टि से केंचुए की बहुत उपयोगिता है. इनको पालने की विधि को वर्मी कल्चर कहते हैं और इनकी बनाई खाद को वर्मी कंपोस्ट कहते हैं.

ये भी पढ़ें -

Airtel 5G Plus Service: 8 शहरों में एयरटेल 5G शुरू, क्या बदलना पड़ेगा सिम? यहां जानें अपने हर सवाल का जवाब

Spam and Fraud Calls : फर्जी कॉल्स पर लगेगी अब लगाम, अपराधी पाए जाने पर हो सकती है जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget