एक्सप्लोरर

24 घंटे जलाने पर कितनी बिजली खा जाता है 9 वॉट का LED बल्ब? जान लें पूरी डिटेल 

9 वॉट का LED बल्ब 24 घंटे जलाने पर भी बहुत कम बिजली खपत करता है और बिजली बिल पर ज्यादा बोझ नहीं डालता. यह बल्ब न सिर्फ किफायती है, बल्कि स्मार्ट और पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प माना जाता है.

आज के समय में बिजली की बचत करना न केवल हमारे बजट के लिए जरूरी है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहद अहम हो गया है. इसी वजह से पारंपरिक बल्बों की जगह अब LED बल्ब तेजी से इस्तेमाल किए जा रहे हैं. ऐसे में सही बल्ब चुनकर आप अपने बिजली के बिल में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. पुराने बल्बों के मुकाबले LED बल्ब 80 से 90% कम बिजली खर्च करते हैं और ज़्यादा लंबे समय तक चलते भी हैं. हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि अगर 9 वॉट का LED बल्ब पूरे 24 घंटे जलाया जाए तो महीने के बिल पर कितना असर पड़ेगा? चलिए, जानते है. 

LED बल्ब पूरा दिन में कितनी बिजली खाता है?

आजकल ज्यादातर घरों में LED बल्ब का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि ये कम बिजली में ज्यादा रोशनी देते हैं. कई लोगों सोचते हैं कि अगर LED बल्ब पूरे 24 घंटे जलता रहे तो वह कितनी बिजली खर्च करेगा और बिल कितना आएगा. ऐसे में मान लीजिए आपके घर में 9 वॉट का LED बल्ब लगा है तो सबसे पहले वॉट को किलोवॉट में बदलते हैं, क्योंकि बिजली का बिल यूनिट (kWh) में आता है.

यह भी पढ़ेंः सैमसंग मार ले गई बाजी, आज तक ये गैजेट नहीं बना पाई है ऐप्पल

यानि 9 वॉट = 0.009 किलोवॉट (kW)

अब अगर यह बल्ब पूरे दिन यानी 24 घंटे चलता है तो इसकी बिजली खपत होगी 0.009 × 24 = 0.216 यूनिट (kWh). यानी एक दिन में 9 वॉट का LED बल्ब सिर्फ 0.216 यूनिट बिजली खर्च करता है, जो की बहुत कम माना जाता है. बात करें खर्च की तो मान लिजिए अगर आपके इलाके में बिजली की कीमत 8 रुपये प्रति यूनिट है, तो एक दिन का खर्च 0.216 × 8 = लगभग 1.73 रुपये होगा. यानि पूरे दिन बल्ब जलाने पर भी खर्च 2 रुपये से भी कम ही आता है. 

पूरे महीने में कितना बिजली बिल आएगा

पूरे दिन के लिए 9 वाट के एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करने पर लगभग 1.73 रुपये का बिजली बिल बनता है. अगर यही बल्ब रोज 24 घंटे जलता है, तो 30 दिनों में इसका खर्च 1.73 × 30 = लगभग 52 रुपये होगा. इस उदाहरण से साबित होता है कि अगर पूरे महीने आपके घर में LED बल्ब लगातार जलती रहें तब भी 9 वॉट का LED बल्ब करीब 50 से 55 रुपये तक का ही बिजली बिल बनाता है.

यह भी पढ़ेंः इन कारणों से हैक होते हैं पासवर्ड, बचाव के तरीके जान लिए तो सेफ रहेगा डेटा और पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget