एक्सप्लोरर

सैमसंग मार ले गई बाजी, आज तक ये गैजेट नहीं बना पाई है ऐप्पल

Samsung Vs Apple: स्मार्टफोन मार्केट में भले ही ऐप्पल ने सैमसंग को पछाड़ दिया है, लेकिन गैजेट के मामले में दक्षिण कोरियाई कंपनी आगे है. सैमसंग के कई प्रोडक्ट्स ऐप्पल आजतक नहीं बना पाई है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • सैमसंग ने स्मार्ट रिंग, फोल्डेबल फोन, प्रोजेक्टर बनाए।
  • ऐप्पल वॉच के बावजूद स्मार्ट रिंग में सैमसंग आगे।
  • सैमसंग के फोल्डेबल फोन और प्रोजेक्टर एप्पल के पास नहीं।
  • साउंडबार और एक्सटर्नल एसएसडी में भी सैमसंग का दबदबा।

Samsung Vs Apple: टेक इंडस्ट्री में सैमसंग और ऐप्पल एक-दूसरे की सबसे बड़ी कंपीटिटर हैं. कुछ समय पहले ही सैमसंग को पीछे छोड़कर ऐप्पल दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनी थी. दोनों ही कंपनियों के बीच स्मार्टफोन को लेकर मुकाबला कड़ा रहता है, लेकिन गैजेट के मामले में सैमसंग बाजी मार चुकी है. दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कई ऐसे गैजेट बनाए हैं, जो ऐप्पल आजतक नहीं बना पाई है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें सैमसंग महारत हासिल कर चुकी है, वहीं ऐप्पल की तरफ से उनका अभी भी इंतजार किया जा रहा है.

स्मार्ट रिंग- स्मार्टवॉच के मामले में ऐप्पल वॉच ने अपनी अलग पहचान बना ली है. शायद यही वजह है कि सैमसंग ने स्मार्ट रिंग में इनवेस्ट करने का फैसला लिया था. आज स्मार्ट रिंग मार्केट में सैमसंग को ऐप्पल से कोई मुकाबला नहीं दिख रहा है क्योंकि अमेरिकी कंपनी ने अभी तक यह प्रोडक्ट बनाने का फैसला नहीं लिया है.

फोल्डेबल फोन- सैमसंग पिछले कई सालों से फोल्डेबल फोन बना रही है. पिछले साल के अंत में कंपनी ने अपनी महारत दिखाने के लिए ट्राईफोल्ड फोन भी लॉन्च कर दिया था. दूसरी तरफ अभी तक ऐप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन का इंतजार समाप्त नहीं हुआ है. इस साल सितंबर में ऐप्पल की तरफ से पहला फोल्डेबल फोन देखने को मिल सकता है. तब तक सैमसंग एक और फोल्डेबल फोन लॉन्च कर चुकी होगी.

प्रोजेक्टर- प्रोजेक्टर भी अभी तक एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो अभी तक ऐप्पल के पोर्टफोलियो से गायब है. दूसरी तरफ सैमसंग एक स्मार्ट प्रोजेक्टर बेचती है, जो उसके कंपीटिटर की तुलना में छोटा होने के बाद भी बेहतर एक्सपीरियंस देता है.

साउंडबार- साउंडबार सेगमेंट में भी सैमसंग एक बड़ा नाम है. कई सालों से कंपनी इस कैटेगरी में प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है. अभी सैमसंग के कई ऑडियो प्रोडक्ट बाजार में मौजूद है. वहीं ऐप्पल की बात करें तो ऑडियो सॉल्यूशन के तौर पर कंपनी के पास होमपॉड है, लेकिन सैमसंग के साउंडबार को डायरेक्ट कंपीटिशन देने के लिए कंपनी के पास कोई प्रोडक्ट नहीं है.

External SSDs- सैमसंग डिजिटल स्टोरेज मार्केट में भी एक्टिव है और पोर्टेबल SSDs बेचती है. इस सेगमेंट में कंपनी के पास कई मॉडल हैं. अगर अमेरिकी कंपनी की बात करें तो ऐप्पल ऐसा कुछ नहीं बनाती है और जल्द ही कंपनी के इस सेगमेंट में एंटर होने के भी चांस नहीं हैं.

ये भी पढ़ें-

एक-दो नहीं, पूरे 50 साल तक चलेगी न्यूक्लियर बैटरी, चीन के इस कमाल से बदल जाएगा पूरा गेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget