एक्सप्लोरर

5G Profit : जल्द शुरू होगा 5G, देश में आएगी एक नई क्रांति

5G: ग्राहकों को 5जी की सेवा फिलहाल 10-15 शहरों में ही मिलेगी, लेकिन अगले 12-18 महीने में पूरे देश में इसे चालू कर दिया जाएगा. इसके माध्यम से ग्राहक यह भी पता कर सकेंगे कि नया फर्नीचर उनके घरों में किस तरह से नजर आएगा.

5G In India: इस महीने के अंत तक शुरू होने वाली 5जी सेवा से बहुत कुछ बदलने का अनुमान है. इसमें स्मार्ट एंबुलेंस, डेटा की अच्छी गति, बिना रुकावट वीडियो जैसी सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही क्लाउड गेमिंग और खरीदारी के दौरान ग्राहकों को नए तरह के अनुभव भी मिल सकते हैं. एक वर्ग किलोमीटर में एक लाख संचार उपकरणों को इससे सपोर्ट दिया जाएगा. हाई क्वालिटी वाले लंबे समय के वीडियो या फिल्म कुछ सेकेंड में डाउनलोड हो सकेंगे.

अगले 12-18 महीने में पूरे देश में 5G चालू

ग्राहकों को 5जी की सेवा फिलहाल 10-15 शहरों में ही मिलेगी, लेकिन अगले 12-18 महीने में पूरे देश में इसे चालू कर दिया जाएगा. इसके माध्यम से ग्राहक यह भी पता कर सकेंगे कि नया फर्नीचर उनके घरों में किस तरह से नजर आएगा. वहीं, 5जी को शुरुआती दौर में विनिर्माण और स्वास्थ्य क्षेत्र के लोगो के लिए उपलब्ध कराया जा सकता हैं. 5जी सेवा शिक्षा देने के तरीके में भी बदलाव ला सकती है. यहां तक कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी शिक्षकों को संचालित होलोग्राम के जरिए से जोड़कर सामग्री को कक्षाओं में प्रसारित करके शिक्षा दी जा सकती है. 

इस साल की शुरुआत में एयरटेल (Airtel) ने अपोलो अस्पताल और सिस्को के साथ मिलकर 5जी कनेक्टेड एंबुलेंस को प्रदर्शित किया था. इसकी मदद से अस्पताल में चिकित्सकों को वास्तविक समय में मरीज के टेलीमेट्री डेटा की जानकारी आसानी से मिल सकती है. इसमें अल्ट्रा हाई स्पीड 5जी नेटवर्क से जुड़े पैरामेडिक कर्मचारी के लिए ऑनबोर्ड कैमरा भी एड किया जा सकता है. 

मानवीय गलतियों में आएगी कमी

निर्माण और उत्पादकता (Manufacturing And Productivity) में सुधार के साथ मानवीय गलतियों को कम करने के लिए भी 5जी का उपयोग किया जा सकता है. एरिक्सन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 5जी ग्राहकों की संख्या 2027 के अंत तक 50 करोड़ तक पहुंच सकती है. यह हमारे जीने, काम करने और सूचना को मौलिक रूप से बदल डालेगी.

दुर्घटना को रोकने में मदद

5जी के उपयोग से सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए भी मदद ली जा सकती है, इसके लिए डेटा साझा एक अच्छा ऑप्शन है. ड्रोन डिलीवरी के इस्तेमाल से 5G आने के बाद बहुत कुछ फायदा होगा. हालांकि ऐसी संभावना है कि 4जी के मुकाबले 5जी की सेवा 20 फीसदी महंगी हो सकती है. यहां यह भी बता दें कि भारत में मोबाइल डेटा की कीमतें दुनिया की तुलना में काफी कम हैं.

5G से जुड़े हर सवाल का जवाब, कितने में मिल सकता है 5जी डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget