एक्सप्लोरर

AC Blast Reason: सावधान! बम की तरह फट जाएगा एसी अगर कर दी ये बड़ी गलती, जानें ये 4 जरूरी बातें

Four Reasons of AC Blast: इन दिनों AC हर घर की जरूरत बनती जा रही है. लेकिन कई लोग लापरवाही करते हैं, जिसकी वजह से AC में धमाका होने का खतरा बढ़ जाता है. गर्मी में ऐसे मामले तेजी से सामने आते हैं.

AC Blast Reasons in Summer: भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर पूरे कमरे को ठंडा रखने में मददगार साबित होता है. इन दिनों AC हर घर की जरूरत बनती जा रही है. लेकिन कई लोग लापरवाही करते हैं, जिसकी वजह से AC में धमाका होने का खतरा बढ़ जाता है. गर्मी के मौसम में ऐसे मामले तेजी से सामने आते हैं. एसी फटने के कई कारण हो सकते हैं. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

रेफ्रिजरेंट लीक होना है सबसे बड़ा कारण

रेफ्रिजरेंट का लीक होना, एसी के फटने की सबसे बड़ी वजह मानी जाती है. रेफ्रिजरेंट उन गैसों को कहते हैं जो रूम को ठंडा रखने का काम करती है. अगर मशीन की ठीक तरह से मरम्मत नहीं कराई गई, तो ये रेफ्रिजरेंट लीक हो सकता है. इसके बाद ये गैस इलेक्ट्रिक स्पार्क के संपर्क में आने से धमाके का कारण बनती है. 

खराब मेंटेनेंस की वजह से होता है धमाका

खराब मेंटेनेंस धमाके के कारण बनता जा रहा है. दरअसल, एसी हवा को अपने अंदर खींचकर ठंडी हवा बाहर फेंकती है. हवा खींचने के दौरान फिल्टर में धूल बैठ जाती है. अगर लंबे समय तक एसी की सर्विसिंग नहीं कराई गई तो ये गंदगी वहीं जमा होने लगती है. इससे फिल्टर पर दबाव पड़ेगा और कंप्रेसर पर लोड काफी ज्यादा बढ़ जाएगा. कंप्रेसर पर दबाव पड़ने से धमाका होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. ऐसे में एसी को समय समय पर मेंटेनेंस कराने की सलाह दी जाती है. 

धूल या गंदगी ना जाने दें

धूल जमा होने से कंडेनसर कॉइल्स पर काफी बुरा असर पड़ता है. ये  रेफ्रिजरेंट के साथ मिलकर हवा की गर्मी को दूर सकता है. साथ ही अगर गंदगी बढ़ती है तो ये हीटिंग प्रोसेस में रुकावट पैदा करता है. कॉइल के ठीक तरीके से काम ना कर पाने की वजह से  एसी के आंतरिक प्रोसेस पर असर करता है और जिससे धमाका होने का चांस काफी बढ़ जाता है. 

लंबे समय तक एसी चलाने से बचें

बता दें कि लंबे समय तक एसी चलाना भी काफी खतरनाक साबित होता है.लंबे समय तक चलते रहने से इसका लोड बढ़ जाता है और इसके पार्ट्स काफी गर्म हो जाते हैं, जिससे एसी में धमाका होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में जरूरी है कि एसी को सामान्य तरीके से चलाएं और जरूरत ना पड़ने पर इसे बंद कर दें. 

ये भी पढ़ें-

Nothing ने लॉन्च किया Phone 2a का स्पेशल एडिशन, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 करोड़ रुपये कितने घंटों में कमा लेता है गूगल? कभी सोचा है
1 करोड़ रुपये कितने घंटों में कमा लेता है गूगल? कभी सोचा है
Front Load या Top Load? कौन-सी Washing Machine खाती है ज्यादा बिजली, जानें किसे खरीदना चाहिए
Front Load या Top Load? कौन-सी Washing Machine खाती है ज्यादा बिजली, जानें किसे खरीदना चाहिए
10 साल में 217 प्रतिशत बढ़ी इंटरनेट कनेक्टिविटी, अब कितने सब्सक्राइबर्स?
10 साल में 217 प्रतिशत बढ़ी इंटरनेट कनेक्टिविटी, अब कितने सब्सक्राइबर्स?
कहीं आप दवा के नाम पर ज्यादा पैसे तो नहीं दे रहे? इस सरकारी App से मिनटों में करें चेक
कहीं आप दवा के नाम पर ज्यादा पैसे तो नहीं दे रहे? इस सरकारी App से मिनटों में करें चेक

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget