एक्सप्लोरर

WhatsApp के 3 कमाल के फीचर्स, फोन को टच किए बिना ऐसे भेजें मैसेज

ये हैं WhatsApp के मजेदार और काम के सीक्रेट टिप्स एंड ट्रिक्स. इस सेटिंग से आपकी लाइफ हो जाएगी और भी आसान.

WhatsApp का पूरी दुनिया में लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. करीब 180 देशों में 1.5 बिलियन लोग व्हाट्सऐप के एक्टिव यूजर हैं. ऐसे में यूजर्स की सहूलियत को देखते हुए व्हाट्सऐप भी नए फीचर्स शामिल करता रहता है. जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर पाएं. हालांकि अभी भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो व्हाट्सऐप की कई जरूरी और बेहद काम की ट्रिक के बारे में नहीं जानते हैं.

आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप अपने फोन को बिना टच किए या बिना टाइप किए भी व्हाट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं. इसके अलावा कई ऐसी ट्रिक हैं जिससे आपका चैटिंग एक्सपीरिएंस और भी मजेदार हो जाएगा. हालांकि इसके लिए आपको सेटिंग्स में कुछ बदलाव करने होंगे. आइए जानते हैं. 

अनरीड मार्क करना- कई बार हम लोगों के मैसेज का रिप्लाई नहीं कर पाते या भूल जाते हैं. इसके लिए आप अपने कॉन्टेक्ट से किसी भी नंबर को व्हाट्सऐप पर अनरीड कर सकते हैं. आप चाहें तो मैसेज को बिना पढ़े अनरीड कर सकते हैं और बाद में उसका जवाब दे सकते हैं. इस सैटिंग से अनरीड वाले कॉन्टेक्ट पर एक निशान बन जाएगा, जिससे आपको बाद में रिमाइंड हो जाएगा. इसके लिए आपको एंड्रोइड फोन में उस चैट को प्रेस करके रखना है, जिसे आप अनरीड करना चाहते हैं. राइट साइड में एक मार्क अनरीड का ऑप्शन दिखेगा. वहीं IOS पर चैट को राइट साइट में स्वाइप करने पर अनरीड आइकन दिखेगा उप पर टैप कर दें. 

फोन टच किए बिना WhatsApp मैसेज पढ़ें और रिप्लाई करें- भले ही आपको ये असंभव लग रहा हो लेकिन ऐसा हो सकता है. आप बिना फोन को छुए अपने व्हाट्सऐप मैसेज पढ़ और रिप्लाई भी कर सकते हैं. बस आपको फोन को टच किए बिना और टाइप किए बिना मैसेज पढ़ने या भेजने में सीरी या गूगल असिस्टेंट की मदद लेनी होगी. आप इन वर्चुअल असिस्टेंट को अपने मैसेज बताकर टाइप भी करवा सकते हैं. ये आपके बताए हुए नाम पर वो मैसेज भेज सकते हैं. 

WhatsApp में फॉन्ट कैसे बदलें- अगर आप व्हाट्सऐप चैट में कुछ फन करना चाहते हैं तो नया फॉन्ट ट्राए कर सकते हैं. इससे आपको पुराने फॉन्ट से छुटकारा मिलेगा. आप किसी शब्द को बोल्ड अक्षरों में लिख सकते हैं या इटैलिक फॉन्ट चुन सकते हैं. इसके लिए आपको जिस शब्द को बोल्ड करना है उसके आगे और पीछ स्टार लगा दें. आपके मैसेज भेजने पर बोल्ड फॉन्ट में नजर आएगे. वहीं इटैलिक फॉन्ट के लिए किसी भी शब्द के आगे और पीछे अंडर स्कोर का साइन लगाना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget