एक्सप्लोरर

दुनियाभर में 16 अरब पासवर्ड हुए लीक! भारत सरकार ने Apple, Google और Facebook यूज़र्स को दी चेतावनी

Password Leak: भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि दुनियाभर में करीब 16 अरब से ज़्यादा पासवर्ड लीक हो चुके हैं.

Password Leak: भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि दुनियाभर में करीब 16 अरब से ज़्यादा पासवर्ड लीक हो चुके हैं. यह अब तक की सबसे बड़ी डेटा लीक घटनाओं में से एक मानी जा रही है और इसका असर भारत के करोड़ों इंटरनेट यूज़र्स पर पड़ सकता है, खासतौर पर जो लोग Apple, Google, Facebook, Telegram, GitHub और VPN सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं.

लीक हुए डेटा की शुरुआत कहां से हुई?

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए ये पासवर्ड करीब 30 से ज़्यादा डेटा डंप्स से जुटाए गए हैं, जिनका मुख्य स्रोत हैं. इंफो-स्टीलर मालवेयर जो यूज़र्स के कंप्यूटर या ब्राउज़र को संक्रमित करता है. गलत ढंग से कॉन्फ़िगर किए गए डेटाबेस, जैसे ओपन Elasticsearch सर्वर. इस लीक में केवल पासवर्ड ही नहीं, बल्कि निम्न जानकारियां भी शामिल हैं, यूज़रनेम और पासवर्ड, सेशन कुकीज़, ऑथेंटिकेशन टोकन, अकाउंट से जुड़ी मेटाडेटा जानकारी.

क्यों है यह खतरा बेहद गंभीर?

इस डेटा ब्रीच के चलते CERT-In ने चार बड़ी साइबर खतरों की आशंका जताई है:

क्रेडेंशियल स्टफिंग: हैकर एक ही पासवर्ड कई साइट्स पर आज़मा सकते हैं.

फिशिंग और सोशल इंजीनियरिंग: लीक हुई जानकारी का इस्तेमाल कर फर्जी लेकिन भरोसेमंद लगने वाले स्कैम किए जा सकते हैं.

अकाउंट टेकओवर: हैकर आपके बैंक, सोशल मीडिया या बिज़नेस अकाउंट को पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं.

बिजनेस फ्रॉड और रैंसमवेयर अटैक: कंपनियों को निशाना बनाकर ठगी की जा सकती है.

खुद को कैसे सुरक्षित रखें? CERT-In की सलाह

CERT-In ने यूज़र्स को अपने डेटा को बचाने के लिए कुछ ज़रूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है.

  • तुरंत अपने सभी महत्वपूर्ण अकाउंट्स के पासवर्ड बदलें, खासकर ईमेल, बैंकिंग और सोशल मीडिया के.
  • मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) चालू करें, ताकि पासवर्ड लीक होने के बाद भी कोई आसानी से लॉगिन न कर सके.
  • पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें ताकि हर वेबसाइट के लिए मजबूत और अलग पासवर्ड बना सकें.
  • फिशिंग ईमेल से सतर्क रहें, खासकर वे जो सिक्योरिटी अलर्ट के बहाने पासवर्ड रीसेट कराने की कोशिश करते हैं

अभी सावधान हो जाइए

16 अरब से अधिक पासवर्ड लीक हो चुके हैं, और यह घटना हर इंटरनेट यूज़र के लिए एक चेतावनी है. भले ही आपने अब तक कोई संदिग्ध गतिविधि न देखी हो, लेकिन अपनी डिजिटल सुरक्षा को मज़बूत करना अब ज़रूरी है. पासवर्ड बदलिए, MFA चालू कीजिए और अपने ऑनलाइन अकाउंट्स को सुरक्षित कीजिए.

यह भी पढ़ें:

Instagram पर बिना पैसे खर्च किए कैसे बढ़ाएं फॉलोअर्स! जानिए असरदार और आसान तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget