एक्सप्लोरर

अंबेडकरनगरः छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटा, एक महीने बाद मौत, पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. मामला छेड़छाड़ का विरोध करने वाली महिला की मौत का है.

अंबेडकरनगर, एबीपी गंगा। अंबेडकर नगर में मारपीट में घायल हुई महिला की मौत को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया. लोगों ने देर रात अकबरपुर कोतवाली के गेट पर महिला का शव रखकर प्रदर्शन किया. आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.

लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि घटना को एक महीना बीत जाने के बाद भी न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही घायल महिला के बयान दर्ज किए गए. लोगों का आरोप है कि छेड़छाड़ का मामला होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरते हुए है. पुलिस पर मामले को कमजोर करने का भी आरोप लगाया. बाद में सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद लोग किसी तरह शांत हुए.

एक महीना पुराना है मामला गौरतलब है कि मामला एक महीना पुराना है. यहां शहजादपुर में 19 अगस्त को जब महिला ने बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने उसे बुरी तरह पीट दिया. हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई. जिसके बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया. यहां पिछले एक महीने से महिला का इलाज चल रहा था. लेकिन मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया.

पुलिस पर आरोप महिला की मौत हो जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने महिला का शव कोतवाली के सामने रखकर काफी देर तक प्रदर्शन किया. जिसके बाद सीओ ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को शांत किया. महिला की बेटी का आरोप है कि छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का मामला होने के बावजूद पुलिस मुकदमा लिखने में आनाकानी करती रही. बाद में पुलिस ने मुकदमा तो लिख लिया लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया. उसने कहा कि आरोपी धमकी देते रहे और पुलिस मेरी मां (पीड़िता) की मौत का इंतजार करती रही.

लापरवाही पर कार्रवाई प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने पहुंचे सीओ ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही थी. उन्होंने स्वीकार किया पीड़िता के बयान नहीं लेकर कार्यवाही में लापरवाही बरती गई है और न ही घायल का बयान दर्ज किया गया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि लापरवाह पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः ख़बर का असरः उत्तराखंड आने वालों को नहीं करानी होगी कोरोना जांच, होटल में कमरा भी मिलेगा

मेरठः जमीन खरीदने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, 12 लोग घायल, 6 को हिरासत में लिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget