एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को रहेगा लॉकडाउन, जल्द जारी होगी गाइडलाइंस- सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसको लेकर जल्द ही गाइडलाइंस जारी किए जाएंगे. बता दें कि गुरुवार को उत्तराखंड में कोरोना के सबसे ज्यादा 199 मामले सामने आए थे.

 

देहरादून: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में कुछ राज्यों और शहरों में दोबारा से लॉकडाउन लगाया गया है. उत्तराखंड में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. राज्य में ये लॉकडाउन शनिवार और रविवार को लागू होगा. इसके लिए जल्द ही गाइलाइंस भी जारी किए जाएंगे. राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को इस बात का एलान किया.

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रदेश की सीमाएं सील करने और शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया था कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और स्वास्थ्य सचिव के साथ हुई बैठक के दौरान उन्हें इस बारे में विचार करने को कहा है.

इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के हरसंभव उपाय पर पूरी गहनता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं. जरूरी समझे जाने पर राज्य की सीमाएं सील करने और साथ ही पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन करने पर भी गंभीरता से विचार किया जाए.

हालांकि, मुख्यमंत्री रावत ने यह भी कहा कि जिन लोगों की होटलों में बुकिंग है, उन्हें कुछ शर्तों के साथ आने की छूट रहे और जरूरी कार्य से उत्तराखंड आ रहे लोगों को भी आने की इजाजत मिले. अब राज्य में शनिवार और रविवार को जो लॉकडाउन लागू किया है उसके गाइलाइन का इंतजार है.

उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह में कोविड 19 मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. 11 जुलाई को 45 मामलों में महामारी की पुष्टि हुई थी, लेकिन 12 जुलाई को 120, 13 जुलाई को 71, 14 जुलाई को 78, 15 जुलाई को 104 और गुरुवार को (16 जुलाई) को एक दिन में सर्वाधिक 199 मामले सामने आए.

राजस्थान टेप कांड: हिरासत में लिए गए बीजेपी नेता संजय जैन, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के खिलाफ भी केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: वसई में बेटे के इलाज के बहाने मां का यौन शोषण, FIR दर्ज
अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget