एक्सप्लोरर

कोरोना संक्रमण ने यूपी में ली 67 और मरीजों की जान, 6233 नए मामले आए सामने

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 6233 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 67 और मरीजों की मौत हो गई है.

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 67 और मरीजों की मौत हो गई. वहीं, 6,233 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 67 लोगों की मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 11 मौतें कानपुर नगर में हुई हैं. इसके अलावा लखनऊ तथा प्रयागराज में आठ-आठ, गोरखपुर में चार, बलिया में तीन, वाराणसी, देवरिया, सहारनपुर, शाहजहांपुर, और फिरोजाबाद में दो-दो तथा मुरादाबाद, मेरठ, जौनपुर, अयोध्या, आजमगढ़, कुशीनगर, आगरा, गाजीपुर, महराजगंज, गोंडा, लखीमपुर खीरी, बस्ती, पीलीभीत, सीतापुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मैनपुरी, मऊ, रायबरेली, ललितपुर, फतेहपुर, बागपत तथा कासगंज में एक एक मरीज की मृत्यु हुई है.

एक दिन में रिकॉर्ड नए मामले उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में संक्रमण के 6,233 नए मामले सामने आए हैं. यह राज्य में एक दिन में सामने आए कोविड-19 मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है. लखनऊ में सबसे ज्यादा 999 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा प्रयागराज में 320, कानपुर नगर में 300, वाराणसी में 198, सहारनपुर में 191 और गाजियाबाद में 180 लोगों के कोरोन वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

घट रही है मृत्यु दर अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 54,666 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. संक्रमित होने के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1,67,543 है. इस तरह राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 74.25 प्रतिशत है. जबकि मृत्यु दर घटकर 1.15% रह गयी है. प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,39,454 नमूनों की जांच की गई और अब तक प्रदेश में कुल 54,90,354 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

ये भी पढ़ेंः यूपीः कोरोना संकट के बीच लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में मेट्रो दौड़ने को तैयार, यात्रा से पहले जान लें ये बातें

यूपी में साप्ताहिक लॉकडाउन का उल्लंघन, नोएडा में जांच के दौरान 19 वाहन जब्त, 12 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget