एक्सप्लोरर

जीतन राम मांझी का महागठबंधन से जाना दुखद, हमें नुकसान हुआ है- उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन का दायदा बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि बदलाव चाहने वाली जनता महागठबंधन की तरफ आशा की नजरों से देख रही है.

 

पटना: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारे में हलचल तेज है. राजनेता एक दल से दूसरे दल जा रहे हैं. चाहे महागठबंधन हो या एनडीए, गठबंधन के भीतर खटास देखने को मिल रही है.

हाल ही हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी महागठबंधन से अलग हो गए. मांझी के गठबंधन छोड़ने पर आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बयान आया है. उन्होंने कहा, "जीतन मांझी का जाना महागठबंधन के लिए दुखद है और हमें नुकसान हुआ है. महागठबंधन का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए."

इसके साथ ही  बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे सहित कई मुद्दों पर अब तक सहमति नहीं बनने पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) ने नाराजगी जाहिर की है. बुधवार को हुई पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में भी यह मुद्दा उठा. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि परिवर्तन चाहने वाली जनता महागठबंधन की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है.

कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के सभी दल भी इस आशा की पूर्ति के लिए काम कर रहे हैं. लेकिन, महागठबंधन में कई प्रश्नों पर स्पष्टता के अभाव में जनता और गठबंधन के दलों के कार्यकर्ताओं में चिंता भी देखी जा रही है. उन्होंने आगे कहा, "अब जरूरत है कि सभी घटक दल सहमति बनाकर चुनाव मैदान में चलें. गठबंधन की एकता और मजबूती के लिए आरएलएसपी कोई भी योगदान देने को तैयार है. इस काम में अब एक दिन भी विलंब नुकसानदेह है." उन्होने कहा कि इसके लिए गठबंधन के अन्य दलों को भी तत्परता दिखानी चाहिए.

मीडिया पर भड़के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, कहा- परिवार में आप लोग आग लगाने का करते हैं काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget