एक्सप्लोरर

जालौन: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक को छत से नीचे फेंका, इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

जालौन में प्रेम-प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे छत से फेंक दिया. बुरी तरह जख्मी शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई.

जालौन. यूपी के जालौन में अपने ही गांव की युवती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते शख्स को मारपीट के बाद छत से नीचे फेंक दिया गया. इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक के परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने घटना में नामजद 4 आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेम-प्रसंग में युवक की मौत बता दें कि पूरा मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम देवनपुरवा का है. गांव के ही रहने वाले युवक का अपने पड़ोस में ही रहने वाली सजातीय लड़की से प्रेम-प्रसंग हो गया था, लेकिन लड़की के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. परिजनों ने दोनों के इश्क का विरोध भी किया. जिसके चलते दोनो प्रेमियों ने घर से भागने की योजना बना डाली और वो इसमें कामयाब भी हो गये.

लड़की के परिजनों ने किया था हमला लड़की के घर से भागने की परिजनों ने पुलिस से शिकायत की जिस पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया. मामले में पुलिस ने आपस मे सुलहनामा भी करवा दिया. वहीं लड़की के परिजनों को ये बात रास नहीं आई और उन्होंने लड़के को सबक सिखाने की योजना बना डाली. युवती के परिजन अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवक के घर पहुंचे और छत पर बैठे युवक पर हमला बोल दिया. उसके साथ मारपीट कर उसे छत से नीचे फेंक दिया.

गंभीर रूप से घायल हुआ था युवक नीचे निर्माणाधीन मकान की बीम पड़ी हुई थी जिसके सरिए युवक के शरीर में जा धंसे और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. वहीं परिजन युवक को घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.

युवक की मौत के बाद युवक के परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुये मामले की तहरीर पुलिस को दी. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और घटना में नामजद 4 आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार भी कर लिया और अन्य 2 आरोपियों की तलाश में जुट गई. मामले में सीओ जालौन विजय आंनद ने बताया कि कुठौंद थाना क्षेत्र के देवनपुरवा गांव में कुछ व्यक्तियों ने एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है.'

इसे भी पढ़ेंः

जहां गलत हो रहा हो वहां बिल्कुल चुप मत रहिए..- महिलाओं को लेफ्टिनेंट जनरल Madhuri Kanitkar का संदेश

Bihar News: चोरी की मोबाइल के साथ पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई, पुलिस ने बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget