एक्सप्लोरर

UP News: मेरठ के कॉलेज परिसर में टोपी पहन कर आने पर युवक की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

Meerut News: मेरठ के एक कॉलेज में बहन की फीस जमा करने गए 20 साल के युवक की स्टूडेंट ने पिटाई कर दी. परिजनों का आरोप है कि सिर पर टोपी पहनने के कारण साहिल की पिटाई की गई है.

Meerut Fight News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बार फिर से सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से कुछ लोगों ने कथिततौर पर टोपी पहनने के कारण 20 साल के युवक के साथ मारपीट कर दी. फिलहाल यह सारी घटना मेरठ के बच्चा पार्क स्थित एनएएस पीजी कॉलेज की बताई जा रही है. वहीं मारपीट की घटना कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.

जानकारी के अनुसार एक युवक अपने बहन की कॉलेज फीस जमा करने के लिए उसके कॉलेज गया था. जहां पर कुछ लड़कों ने युवक के सिर पर से टोपी हटाने की मांग की और उसके साथ मारपीट शुरु कर दी. बताया जा रहा है कि साहिल नाम का एक शख्स अपनी बहन के साथ उसके कॉलेज गया था. जहां पर बहन फीस जमा करने काउंटर पर चली गई, उस दौरान भाई पार्किंग के पास खड़ा था.

टोपी पहनने के कारण युवक की पिटाई

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों के एक ग्रुप ने साहिल पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया और सिर पर पहनी टोपी को हटाने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. यह घटना सीसीटीवा में कैद हो गई है. वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवकों का ग्रुप 20 साल के युवक को गला पकड़कर उसे काबू करने की कोशिश करने के बाद उसकी टोपी को उतारते नजर आ रहा है.

बहन के चिल्लाने पर भागे आरोपी छात्र

पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार को हुई, वहीं साहिल के भाई मोहम्मद इमरान ने मंगलवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मोहम्मद इमरान के अनुसार युवकों के ग्रुप ने उसके भाई को टोपी हटाने की मांग करते हुए थप्पड़ों से उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद उनकी बहन के चिल्लाने पर वह सभी वहां से भाग खड़े हुए. फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.

गलतफहमी के कारण हुआ हमला: एसपी सिटी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से उकसाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत "अज्ञात" के रूप में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस के अनुसार घटना में कोई धार्मिक एंगल नहीं है. वहीं एसपी सिटी पीयूष कुमार का कहना है कि जांच से पता चला है कि 'हमला गलतफहमी के कारण हुआ, क्योंकि पीड़ित अपना फोन देख रहा था. उसी समय युवकों के ग्रुप ने उनका वीडियो बनाने के शक में उसकी पिटाई कर दी, फिलहाल मामले की जांच जारी है.'

यह भी पढ़ेंः 
UP News: मेरठ पुलिस का अजब कारनामा! पहले युवक की बाइक में रखा तमंचा, फिर लिया हिरासत में, CCTV से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget