एक्सप्लोरर

योगी सरकार के हेलीकॉप्टर से प्रियंका गांधी पर हुई संगम में फूलों की बारिश

जिस वक्त हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश कराई जा रही थी उस वक्त प्रियंका व उनके साथ मौजूद लोग भी हेलीकॉप्टर को नाव पर बैठकर देख रहे थे.

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक दिन की प्रयागराज यात्रा पर हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान दोपहर को वह अरेल घाट से नाव के जरिए संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए रवाना हुई. उनके साथ उनकी बेटी मिराया व कुछ अन्य लोग भी थे. प्रियंका गांधी जब बोट पर सवार होकर संगम जा रहे थीं, तो उस वक्त योगी सरकार हेलीकॉप्टर के जरिए माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश करा रही थी. प्रियंका गांधी व उनके साथ आए लोगों पर भी फूलों की बारिश हुई.

हालांकि फूलों की यह बारिश अकेले प्रियंका के लिए ही नहीं बल्कि मौनी अमावस्या पर आज माघ मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए कराई जा रही थी. जिस वक्त हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश कराई जा रही थी उस वक्त प्रियंका व उनके साथ मौजूद लोग भी हेलीकॉप्टर को नाव पर बैठकर देख रहे थे.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मौनी आमवस्या के मौके पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. गुरुवार भोर से ही पवित्र नदियों के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. संगम नगरी प्रयागराज हो, बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी या फिर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या, हर जगह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और स्नान के साथ दान-पुण्य करने का सिलसिला बना हुआ है. प्रदेश सरकार ने मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में संगम के साथ माघ मेला स्थल पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी कराई है. गुरुवार को मौनी अमावस्या पर प्रदेश में नदियों के किनारे घाटों पर लोग पुण्य डुबकी लगा रहे हैं. दिन में दस बजे तक लाखों लोगों ने पुण्य की डुबकी लगा ली है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजूदरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजूदरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget