एक्सप्लोरर

Ayodhya News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हर जिले में मनेगा उत्सव, सरकार के फैसले पर साधु-संतों की प्रतिक्रिया

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले ने अयोध्या में साधु-संतों को खुश कर दिया है. परम हंसाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री को मालूम है कि मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठित का किस तरह उत्सव होना चाहिए.

UP News: योगी सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव हर जिले में मनाने की घोषणा की है. 14 से 22 जनवरी तक हर जिले के चिह्नित मंदिरों में रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ होगा. अुपूरक बजट में सरकार ने अयोध्या संरक्षण और विकास निधि के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. 'रामोत्सव' 2023-24 के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामायण और वैदिक अनुसंधान संस्थान के विकास और विस्तार पर 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. योगी सरकार के फैसले से अयोध्या में साधु-संतों ने खुशी जताई है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई का पात्र बताया है. हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने बताया कि भगवान राम भारत की आत्मा हैं.

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में किया प्रावधान

अनुपूरक बजट में 100 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान करना सराहनीय कदम है. राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले माहौल को राममय बनाने की कवायद बहुत सराहनीय है. तपस्वी छावनी के जगतगुरु परम हंसाचार्य ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला विराजमान होनेवाले हैं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत 4000 साधु संतों और ढाई हजार लोग हाजिर रहेंगे.

अयोध्या के साधु-संतों ने बताया सराहनीय कदम

उत्तर प्रदेश सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को रामोत्सव के रूप में मनाने के लिए 100 करोड़ की राशि भी घोषित कर दी है. मैं भी 28 मीटर लंबा चौड़ा राम कालीन दीपक बनवा रहा हूं. दीपक को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर प्रकाशित किया जाएगा. उन्होंने राम भक्तों से 22 जनवरी को हर घर और मंदिर में उत्सव मनाने की अपील की. व्यवस्था पर सरकार की तरफ से विशेष प्रावधान को उन्होंने सराहा.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव पर फैसला

परम हंसाचार्य ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं. उन्हें मालूम है कि मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठित का किस तरह उत्सव होना चाहिए. 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद राजाओं और अग्रेजों ने उलझा कर रखा. तुष्टिकरण की राजनीति के कारण राम मंदिर का निर्माण रुका रहा. अब प्रभु श्री राम मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं. इसलिए भव्य उत्सव पूरे देश में नहीं बल्कि पूरे विश्व में मनाया जाना चाहिए. 

UP Politics: BJP नेता ने अखिलेश यादव की संपत्ति पर उठाए सवाल, पूछा- शिक्षक के बेटे के पास करोड़ों की...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget