एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

यूपी में तीन महीने तक फ्री राशन देगी योगी सरकार, 15 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

यूपी में गरीब परिवारों को राज्य सरकार तीन महीने तक मुफ्त पांच किलो राशन देगी. मुफ्त राशन की शुरुआत आज से शुरू होगी. इसके अलावा कामगारों को 1-1 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाएगी.

लखनऊ. कोरोना काल में दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर पाने में असमर्थ लोगों के लिए राहत की खबर है. यूपी की योगी सरकार ने अहम फैसला लिया है. सरकार अगले तीन महीने तक गरीब परिवारों को फ्री राशन देने जा रही है. पूरे प्रदेश में आज से इसकी शुरुआत होगी. गरीबों को अनाज में प्रति यूनिट 5 किलो मुफ्त राशन दिया जाएगा. मुफ्त राशन में तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाएगा. इससे प्रदेश की लगभग 15 करोड़ जनसंख्या लाभान्वित होगी.

बता दें कि बीते शनिवार को योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसला लिया गया था. योगी ने बैठक के दौरान कहा था कि सरकार समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को हरसम्भव राहत और मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. 

कामगारों को 1-1 हजार रुपये की मदद
इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा/ई-रिक्शा चालक, पल्लेदार सहित नाविकों, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि जैसे परम्परागत कामगारों के लिए भी भत्ते का ऐलान किया गया. सरकार इन्हें एक महीने के लिए 1 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी. इससे लगभग एक करोड़ गरीबों को राहत मिलेगी.

गौरतलब है कि यूपी में चार मई से कोरोना कर्फ्यू लगातार बढ़ाया जा रहा है. इसके पहले शुरू में शनिवार और रविवार और बाद में शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक के लिए सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू घोषित किया था.

ये भी पढ़ें:

यूपी: ग्रामीण इलाकों में कोरोना की स्थिति पर मायावती ने जताई चिंता, योगी सरकार को दी ये सलाह

जयंत चौधरी को सौंपी जाएगी रालोद की कमान, 25 मई को होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bengal Election Result 2026: बंगाल चुनाव के नतीजों पर अखिलेश यादव बोले, 'हर फरेबी फतह की... '
Bengal Election Result 2026: बंगाल चुनाव के नतीजों पर अखिलेश यादव बोले, 'हर फरेबी फतह की... '
'पश्चिम बंगाल में भी लग गए लोकतंत्र के...' बंगाल नतीजों पर बोलीं भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर
'पश्चिम बंगाल में भी लग गए लोकतंत्र के...' बंगाल नतीजों पर बोलीं भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर
यूपी में नई ट्रांसफर नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी, इस दिन से पूरे प्रदेश में होगी लागू
यूपी में नई ट्रांसफर नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी, इस दिन से पूरे प्रदेश में होगी लागू
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई

वीडियोज

Bengal Election Result : BJP की TMC को बर्दाश्त नहीं..! | BJP vs TMC | Breaking News
West Bengal Result: काउंटिंग के बीच कई शहरों में हंगामा | TMC Vs BJP | Mamata Banerjee
West Bengal Result: बंगाल में पहली बार भगवा राज? | Mamata | Vote Counting | BJP Vs TMC
West Bengal Result 2026: रुझानों में BJP की बमबम! | Mamata Banerjee | LIVE Vote Counting
West Bengal Election Result Vote Counting: बंगाल में बीजेपी की सरकार पक्की? | TMC Vs BJP | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
Monday Box Office: सोमवार को 'राजा शिवाजी' निकली आगे, 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' का ऐसा हाल
सोमवार को 'राजा शिवाजी' निकली आगे, 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' का ऐसा हाल
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
6,6,6,6,6,6,6... निकोलस पूरन ने ठोका IPL में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, MI के खिलाफ रचा इतिहास
6,6,6,6,6,6,6... निकोलस पूरन ने ठोका IPL में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, MI के खिलाफ रचा इतिहास
पीएम मोदी के लिए सजे मंच से BJP ने शुरू किया 'मिशन पंजाब', BJP मुख्यालय से लगा ये नारा, बढ़ा सियासी पारा!
पीएम मोदी के लिए सजे मंच से BJP ने शुरू किया 'मिशन पंजाब', BJP मुख्यालय से लगा ये नारा, बढ़ा सियासी पारा!
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
तमिलनाडु चुनाव में विजय की पार्टी TVK का जलवा, बर्थडे पर 'थलापति' से मिलने उनके घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
Assembly Elections Result 2026: असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
असम और बंगाल में बीजेपी का जलवा, लेकिन इन राज्यों में 5-10 सीटें जीतने में निकल गया दम
Embed widget