एक्सप्लोरर

जयंत चौधरी को सौंपी जाएगी रालोद की कमान, 25 मई को होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

रालोद अध्यक्ष अजित सिंह के निधन के बाद उनके बेटे जयंत चौधरी को पार्टी की कमान सौंपने की तैयारी है. इसी सिलसिले में 25 मई को रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है.

लखनऊ. राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह के निधन के बाद उनके पुत्र जयंत चौधरी पार्टी की कमान देने की तैयारी चल रही है. इसे लेकर 25 मई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद संभाल रहे जयंत चौधरी की ताजपोशी होने की पूरी संभावना है. कार्यकारिणी की बैठक कोरोना संक्रमण के चलते ऑनलाइन होगी.

रालोद राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 मई को बुलाई गई है, जिसमें चौधरी अजित सिंह के बाद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा की जाएगी. कार्यकारिणी मिलकर इस संबंध में फैसला लेगी.

कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के कारण केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक सामान्य ढंग से करने के हालात नहीं है. ऐसे में रालोद की ओर वर्चुअल बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित करने की अनुमति निर्वाचन आयोग से मांगी गई है. आयोग से हरी झंडी मिलने पर आगामी 25 मई को अध्यक्ष पद पर जयंत की ताजपोशी संभावित है.

यह पहला मौका होगा कि राष्ट्रीय लोकदल के आयोजन बेहद सादगी और बिना समर्थकों की भीड़ के आयोजित किए जा रहे हैं. चौधरी अजित सिंह का निधन के बाद उनके पुत्र व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कराया. चौधरी साहब के अंतिम संस्कार से लेकर मंगलवार को तेहरवीं का कार्यक्रम भी केवल पारिवारिक सदस्यों के साथ पूर्ण कराया.

कोरोना से हुआ अजित सिंह का निधन
बता दें कि रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते गुरुग्राम के अस्पताल में छह मई को निधन हो गया था. मंगलवार को उनकी तेहरवीं हुई. देशभर में समर्थकों ने अपने घरों में हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जयंत चौधरी द्वारा संगठन की कमान संभालने के बाद रालोद की राष्ट्रीय टीम का विस्तार भी संभव है. सूत्रों का कहना है कि जयंत की पहली बड़ी परीक्षा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में होगी. विधानसभा में पहली बार प्रतिनिधित्वहीन हुई पार्टी को फिर से मुख्य मुकाबले में लाना है.

ये भी पढ़ें:

UP Corona Update: यूपी में कोरोना से 282 लोगों की मौत, सात हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने

कोरोना की गिरफ्त में है यूपी का ये गांव, एक अप्रैल से अब तक 30 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget