एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री बोले- 'अयोध्या के लोग कमजोर थे...मथुरा में मंदिर तोड़ने की हिम्मत नहीं हुई'

Baghpat News: लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि क्या पहले यूपी की कानून व्यवस्था ऐसी थी, जैसी आज योगी सरकार में है? कुंभ मेले में 67 करोड़ लोग जुटे, लेकिन एक भी छेड़छाड़ या जेबकटी की घटना नहीं हुई.

उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की जमकर तारीफ की है. वे शनिवार (12 जुलाई) को बागपत में सहकारी चीनी मिल में आयोजित किसान सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. यही नहीं योगी सरकार के मंत्री ने प्रदेश सरकार को किसानों का हितैषी बताया.

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि क्या पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ऐसी थी, जैसी आज योगी सरकार में है? कुंभ मेले में 67 करोड़ लोग जुटे, लेकिन एक भी छेड़छाड़ या जेबकटी की घटना नहीं हुई. न किसी सिपाही ने गाली दी, न किसी दरोगा ने चांटा मारा. यह योगी सरकार की मजबूत कानून व्यवस्था का प्रमाण है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योगी सरकार ने प्रदेश में शांति और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है.

अयोध्या और मथुरा पर टिप्पणी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कैबिनेट बैठक में मैंने कहा था कि अयोध्या के लोग कमजोर थे, तभी बाबर ने वहां मस्जिद बनाई और भगवान राम का मंदिर तोड़ दिया. लेकिन मथुरा के लोगों की तारीफ करनी होगी. बाबर से लेकर अकबर तक, किसी में भी मथुरा में मंदिर तोड़ने की हिम्मत नहीं हुई. मुगलों ने मस्जिद बनाई, लेकिन मंदिर की एक ईंट भी नहीं हिला सके, क्योंकि मथुरा और दिल्ली के आसपास के लोगों ने उस समय बलिदान दिया.

मलकपुर चीनी मिल पर सख्ती का ऐलान

मलकपुर चीनी मिल के बकाया गन्ना भुगतान के मुद्दे पर गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मलकपुर चीनी मिल की आरसी जारी कर दी गई है. अगर अब भी भुगतान नहीं हुआ, तो किसानों की मांग पर उनका गन्ना दूसरी चीनी मिलों को डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो समय पर भुगतान कर रही हैं.

किसानों के लिए योगी सरकार की प्रतिबद्धता

यही नहीं लक्ष्मी नारायण चौधरी ने योगी सरकार की किसान हितैषी नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार गन्ना किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि किसानों को उनका हक समय पर मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget