एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने बेरोजगारों के लिए खोला पिटारा, इस शहर में 350 बीघे जमीन पर काम शुरू

Kanpur News: कानपुर देहात जिले के अकबरपुर क्षेत्र के दुआरी क्षेत्र पड़ी हुई लगभग 350 बीघे ऊसर जमीन जोकि ग्राम समाज की थी, अब इस को औद्योगिक क्षेत्र में परिवर्तित कर यहां उद्योग लगाए जाएंगे.

UP News: योगी सरकार उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी के दंश को खत्म करने के लिए लगातार कवायत कर रही है. इसी कवायत के चलते अब यूपी के कानपुर देहात जिले में औद्योगिक इकाई के बड़े पैमान पर स्थापित करने के लिए 350 बीघे जमीन पर उद्योग स्थापित कर रही है. जल्द ही आस पास के तमाम शहरों के लोगों को रोजगार देने की मुहिम रंग ले आई है, जिसके चलते अब यहां 350 बीघे जमीन चिन्हित कर ली गई है.

इस जमीन पर 500 से अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने का खाका तैयार हो चुका है. उद्योग प्रोत्साहन नीति 2022 के अंतर्गत इस काम को शुरू किया गया है. जिससे लोगों की रोजगार की समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा.

कानपुर देहात जिले के अकबरपुर क्षेत्र के दुआरी क्षेत्र पड़ी हुई लगभग 350 बीघे ऊसर जमीन जोकि ग्राम समाज की थी, अब इस को औद्योगिक क्षेत्र में परिवर्तित कर यहां उद्योग लगाए जाएंगे. हालांकि इस जनपद में पहले से रानियां औद्योगिक क्षेत्र बना हुआ है लेकिन एक साथ बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार देने और उद्योग की राजधानी कहे जाने वाले इस क्षेत्र को उद्योग जगत के लिए पहचान बनाने का ये काम है.

वहीं कानपुर जिलाधिकारी से आग्रह करने पर ये जमीन निःशुल्क रूप से छोटे, लघु एवं मध्य उद्योग के लिए दी गई है. यहां पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर उद्यमियों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे और जल्द ही यहां एक बड़ी औद्योगिक इकाई अलग अलग क्षेत्रों के लिए स्थपित हो सकेगी. यहां उद्यमियों को जमीन खरीदने के लिए 400 वर्गमीटर से लेकर 6000 वर्गमीटर तक की जमीन आवंटित की जाएगी. जहां उद्यमी अपनी इकाइयां स्थापित कर सकेंगे और रोजगार को बढ़ावा भी मिलेगा साथ ही मिलेंगे रोजगार के अवसर भी.

औद्योगिक इकाई के लिए जमीन चिन्हित- उद्योग उपायुक्त

इस बाबत उद्योग उपायुक्त मोहम्मद सऊद का कहना है कि इस औद्योगिक इकाई के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है. सरकार को इसके लिए सूचना दे दी गई है. जल्द ही इस योजना को शुरू करने की स्वीकृति मिलेगी और उसके बाद यहां इकाइयां स्थापित करने  के लिए उद्यमियों को जमीन खरीदने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. वैसे कानपुर देहात जिले में दो औद्योगिक इकाइयां पहले से ही स्थापित हैं. रनिया क्षेत्र में सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया गया था उसके बाद 150 बीघे क्षेत्र में कानपुर देहात के ही कुंभी इलाके में उद्यमियों के उद्योगों को स्थापित किया गया.

कारोबारी और उद्यमी मान रहे सरकार का बड़ा फैसला

अब 350 बीघे जमीन पर ये काम किया जा रहा है देखना होगा कि सरकार का ये प्रयास कितने लोगों के बेरोजगारी के दंश को खत्म कर सकेगा. हालांकि कई कारोबारी और उद्यमी इस प्रयास को सरकार का बड़ा फैसला मान रहे हैं.  सरकार के इस फैसले से उद्योग जगत में नए-नए उद्यमियों को स्थापित होने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही नए-नए उद्योग शुरू होने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे. अभी तक जनपद में छोटे और बड़े कारोबारी उद्यमियों की इकाइयों की बात की जाए तो तकरीबन 5 हजार इकाइयां जनपद में स्थापित हैं, जिसे प्रदेश के साथ ही देश भर में पहुंचाया जाता है.

महाकुंभ के बाइकर्स गैंग पर पुलिस का शिंकजा, श्रद्धालुओं से वसूल रहे थे अधिक किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget