एक्सप्लोरर

बलिया के अनाज घोटाला मामले में तीन सीडीओ के खिलाफ चलेगा केस, सरकार ने दी मंजूरी

बलिया के 13 साल पुराने अनाज घोटाला मामले में योगी सरकार ने तीन अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दे दी है।

बलिया, एबीपी गंगा। बलिया के अनाज घोटाला मामले में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने तीन पूर्व मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दे दी है। 13 साल पुराने अनाज घोटाले में राममूर्ति वर्मा, अश्विनी श्रीवास्तव और दीनानाथ पटवा के खिलाफ केस चलेगा। तीनों अधिकारियो पर बलिया में गरीबों के हिस्से का अनाज राशन माफियाओं को बेचने का आरोप है। ये अधिकारी साल 2004 से 2005 के बीच बलिया में तैनात रहे थे। आर्थिक अपराध शाखा की जांच में बलिया के बाद अब जौनपुर के खाद्यान्न घोटाले में शामिल अफसरों के खिलाफ भी अभियोजन स्वीकृति का इंतजार है।

बता दें साल 2000 से 2005 के बीच सरकार के द्वारा भेजे गए गरीबों के खाद्यान्न को इन अफसरों ने मिलकर राशन माफियाओं के हाथों बेच दिया। बताया जा रहा है कि 5 सालों में 20 करोड़ से अधिक का खाद्यान्न अफसरों की मिलीभगत से राशन माफियाओं के हाथों बेचा गया और गरीब इससे वंचित रखे गए। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 2013 में एक आईएएस और 13 पीसीएस अफसरों के खिलाफ 43 मुकदमे दर्ज कराए, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान से लेकर तमाम लोग नामजद किए गए। इस पूरे घोटाले में मुख्य तौर पर शामिल पांच लोगों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने शासन से अभियोजन चलाने की स्वीकृति मांगी। जिसमें बलिया में तैनात रहे तीन सीडीओ के अलावा बलिया में तैनात रहे एक डीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम शामिल थे।

शासन ने इस मामले में रिटायर हो चुके तीनों मुख्य विकास अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दे दी है। अभी एक आईएस और तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ स्वीकृति मिलना बाकी है। बलिया के घोटाले के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने जौनपुर में भी हुए 2004 से 2008 के बीच खाद्यान्न घोटाले में अभियोजन स्वीकृति मांगी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
UP News: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
UP News: योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
Raebarelie News: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी
रायबरेली: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget