एक्सप्लोरर

योगी सरकार इन शहरों में बनाएगी 100 से ज्यादा नई सड़कें, कनेक्टिविटी के साथ जाम से मिलेगी राहत

UP News: यूपी सरकार ने लखनऊ और वाराणसी में 100 से अधिक नई सड़कों के निर्माण की योजना बनाई है. इसका मकसद शहरों में लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाना है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ और वाराणसी में सड़क नेटवर्क को मजबूत और जाम से मुक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने राजधानी लखनऊ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 100 से अधिक नई सड़कों के निर्माण की योजना बनाई है. यह सभी निर्माण कार्य वर्ष 2025-26 में त्वरित आर्थिक विकास योजना (Rapid Economic Development Scheme) के तहत कराए जाएंगे.

इस योजना का मकसद शहरों में लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना और बेहतर कनेक्टिविटी देना है. सड़कें बनने से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि स्थानीय विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी. सरकार की ओर से लखनऊ और वाराणसी के जिलाधिकारियों को इस परियोजना को लागू करने के निर्देश भेज दिए गए हैं. सभी निर्माण कार्य पर्यावरणीय मंजूरी और जरूरी वैधानिक स्वीकृतियां मिलने के बाद ही शुरू किए जाएंगे.

इन क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ
वाराणसी में कुल 77 और लखनऊ में 25 नई सड़कें बनाई जाएंगी. लखनऊ में बक्शी का तालाब, मलिहाबाद, सरोजनीनगर जैसे इलाकों को शामिल किया गया है. वहीं, वाराणसी में पिंडरा, नारायणपुर, सारनाथ और सरसौली वार्ड जैसे विकास खंडों में सड़कों का निर्माण होगा.

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी
इन सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (Rural Engineering Department) को सौंपी गई है. सड़कों के साथ-साथ सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और नालियों का भी निर्माण किया जाएगा. इससे जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और बरसात में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी.

त्वरित आर्थिक विकास योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए विशेष बजट आवंटित किया जाता है. इसमें सड़क, जल, विद्युत, स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाती है. इस योजना के तहत बन रही सड़कें आधुनिक तकनीक से तैयार की जाएंगी और निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने का लक्ष्य है. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा.

जनता को मिलेगा सीधा फायदा
इन सड़कों के निर्माण से दोनों शहरों के हजारों लोगों को रोजमर्रा की यात्रा में सुविधा होगी. खासकर स्कूल, अस्पताल, बाज़ार और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचना आसान हो जाएगा. यह कदम योगी सरकार की ‘सुव्यवस्थित और स्मार्ट यूपी’ की दिशा में एक और मजबूत प्रयास माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर शिकंजा, अब तक 170 से अधिक किए गए सील

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget