एक्सप्लोरर

यूपी में चुनाव से दो साल पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, विपक्ष के आरोपों की खोज ली काट!

UP Politics: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि राज्य में युवाओं के लिए रोजगार नहीं हैं.

UP Politics: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस को मजबूत करने के लिए 28,138 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि अप्रैल और मई 2025 में इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा. सरकार की योजना है कि भर्ती को समय पर पूरा कर पुलिस बल को और सशक्त बनाया जाए. बोर्ड के इस फैसले के जरिए माना जा रहा है कि योगी सरकार ने बेरोजगारी से जुड़े विपक्ष के आरोप की काट खोज ली है.

चुनाव से 2 पहले ही यूपी पुलिस ने 60,244 पुलिसकर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब उनकी ट्रेनिंग होगी. यह प्रक्रिया लगभग पूरी होने के कुछ हफ्तों बाद ही नई भर्तियों का ऐलान किया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि नौकरी और बेरोजागरी के मुद्दे पर सरकार विपक्ष को जवाब देने की तैयारी में है.

बीते आठ सालों में यूपी पुलिस में 2.14 लाख से ज्यादा भर्ती की जा चुकी है. इनमें 34,832 महिलाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा, योगी सरकार अब तक करीब साढ़े आठ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है. कई मौकों पर सीएम योगी आदित्यनाथ हाल में संपन्न हुई पुलिस भर्ती का जिक्र करते हुए विपक्ष पर जुबानी हमला करते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?
पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, 4,543 पदों पर उपनिरीक्षक (SI) स्तर की भर्ती होगी. इसमें उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) – 4,242 पद,प्लाटून कमांडर (PAC) – 135 पद ,प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल) – 60 पद,महिला प्लाटून कमांडर (बरेली, लखनऊ, गोरखपुर) – 106 पद शामिल है.

इसके अलावा, 22,053 पद आरक्षी स्तर पर भरे जाएंगे. इनमें आरक्षी PAC, विशिष्ट बल और महिला आरक्षी PAC – 15,904 पद ,आरक्षी (नागरिक पुलिस) – 3,245 पद ,आरक्षी घुड़सवार पुलिस – 71 पद ,जेल वार्डन – 2,833 पद शामिल है.

साथ ही, रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड.ए के 1,153 पदों पर भी भर्ती की जाएगी.

खिलाड़ियों के लिए भी मौका

इन भर्तियों में खेल कोटे से भी पुलिस में भर्ती की जाएगी. इसमें उप निरीक्षक (SI) – 91 पद ,आरक्षी (नागरिक पुलिस) – 372 पद ,आरक्षी PAC – 174 पद शामिल है. खिलाड़ियों की भर्ती के लिए अप्रैल 2025 के तीसरे हफ्ते से दस्तावेज़ सत्यापन और खेल कौशल परीक्षा शुरू होगी.

लखनऊ में एलडीए प्लॉट घोटाले का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, STF ने यूं दबोचा

यूपी पुलिस भर्ती में तेजी
पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा कि मार्च 2025 में ही 60,000 से ज्यादा आरक्षी और 1,400 से अधिक रेडियो संवर्ग पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई है. सरकार की मंशा है कि पुलिस बल में भर्ती की प्रक्रिया तेजी से और पारदर्शिता के साथ पूरी की जाए.

बीते 8 वर्षों में 2.14 लाख पुलिसकर्मी भर्ती
योगी सरकार बनने के बाद से यूपी पुलिस में लगातार भर्ती हो रही है. पिछले 8 सालों में 2,14,468 से अधिक युवाओं को पुलिस में नौकरी दी गई है. इनमें 12,144 उपनिरीक्षक (SI) -780 प्लाटून कमांडर -1,48,222 आरक्षी (नागरिक पुलिस) -42,539 आरक्षी (PAC) -516 कुशल खिलाड़ी आरक्षी (178 महिला खिलाड़ी) शामिल है.

जल्द जारी होगी आधिकारिक सूचना
पुलिस भर्ती बोर्ड ने बताया कि सभी भर्तियों की आधिकारिक जानकारी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर जल्द ही दी जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी फर्जी वेबसाइट और अफवाहों से बचें.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget