एक्सप्लोरर

UP News: नेहा सिंह राठौर पर सीएम योगी के मीडिया सलाहकार का पलटवार, उन्हीं के अंदाज में दिया करारा जवाब

UP News: सीएम योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युजंय कुमार ने नेहा राठौर के ही अंदाज में उन पर पलटवार किया है और उनके गाने को विपक्ष का एजेंडा बताया. उन्होंने कहा कि नेहा अटेंशन पाने के लिए ऐसा करती है.

Neha Singh Rathore Song: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों यूपी में का बा गाना गाकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) उस वक्त विवादों में आ गईं थी जब उन्होंने अपने गाने में कानपुर (Kanpur) में हुई बुलडोजर (Bulldozer) की कार्रवाई और मां-बेटी की मौत को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा था. जिसके बाद इस मुद्दे पर काफी राजनीति देखने को मिली थी. वहीं अब सीएम योगी (Yogi Adityanath) के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार (Mrityunjay Kumar) ने नेहा राठौर पर उनकी के अंदाज में पलटवार किया है. उन्होंने गायिका पर अपने गाने के जरिए विपक्ष के नैरेटिव को सेट करने का भी आरोप लगाया.

नेहा राठौर के गाने यूपी में का बा के ही अंदाज में मृत्युजंय कुमार ने उन पर पलटवार किया और उनके गाने को एजेंडा बताया. उन्होंने कहा नेहा सिंह राठौर सिर्फ अटेंशन पाने के लिए सरकार को निशाना बनाती हैं और हर बात के लिए सरकार को ही दोषी ठहराती हैं. वहीं उन्होंने योगी सरकार के कामों की भी तारीफ की और कहा कि योगी राज में माफियाओं को मिट्टी में मिलाया जा रहा है. मृत्युजंय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, "कविता में एजेंडा बा.. पूर्वाग्रह के झंडा बा.. खाली अटेंशन के दरकार बा.. हर बात के दोषी सरकार बा.. हम तो खाली नेगेटिव देखब... विपक्ष के नैरेटिव देखब.. मिट्टी में ह मिलल माफिया.. योगी जी के डंडा बा.. कविता में एजेंडा बा.. पूर्वाग्रह के झंडा बा.."

पिछले दिनों विवादों में आ गईं थी नेहा सिंह राठौर

दरअसल नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने का बा अंदाज में ही गाने लिखती है और सरकार पर सवाल उठाती है. सबसे पहले वो उस वक्त सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम नीतीश कुमार को लेकर बिहार में का बा गाने को गाया था, ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने सीएम योगी को लेकर इसी अंदाज में कविता लिखी थी जिसे काफी पसंद किया गया, लेकिन पिछले दिनों यूपी में का बा सीजन 2 गाने को लेकर विवाद हो गया था.

नेहा राठौर ने सीजन 2 गाने में कानपुर में हुई बुलडोजर की कार्रवाई और मां बेटी की मौत को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद उन्हें कानपुर पुलिस की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया था. इस मामले पर सपा और आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार को घेरने की भी कोशिश की थी.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget