एक्सप्लोरर

UP News: यूपी ने फिर बनाया रिकॉर्ड, अब इस मामले में बना नंबर वन राज्य, जुड़ी एक और उपलब्धि

Ayushaman Bharat Card: यूपी में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार में एक और कीर्तिमान स्थापित हो गया है. यूपी अब इस मामले में नंबर वन बन गया है.

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के मामलों में बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है. यूपी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच करोड़ लाभार्थियों के कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. योगी सरकार ने पहले स्थान पर बरकरार रहते हुए देश में सबसे ज्यादा आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. 

सीएम दफ्तर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जोर देते रहे हैं और अधिकारियों को राज्य के हरेक जरुरतमंद नागरिक के पास आयुष्मान कार्ड दिए जाने के निर्देश देते रहे हैं. जिसका नतीजा ये है कि आज राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं. 

सीएम योगी ने भी दी बधाई
यूपी राज्य की इस उपलब्धि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी और कहा, 'प्रदेश वासियों को बधाई! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश अपने 5 करोड़ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड का 'सुरक्षा कवच' प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. यह उपलब्धि 'नए उत्तर प्रदेश' में पात्र जन तक योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच को सुनिश्चित करने के हमारे संकल्प की एक झांकी है. 'नए उत्तर प्रदेश' में धनाभाव के कारण कोई निर्धन इलाज से वंचित न रहे, यह डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है.'

अब तक बने इतने आयुष्मान कार्ड
यूपी में अब तक 5,00,17,920 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. राज्य के करीब 3716 अस्पताल इस योजना के अंतर्गत आते हैं. इस योजना के तहत अब तक 34,81,252 हेल्थ क्लेम किए गए हैं, जिनमें से 32,75,737 लोगों को हेल्थ क्लेम का भुगतान भी कर दिया गया है. कुल मिलाकर 92.48 फीसद क्लेम का निस्तारण किया जा चुका है. 

आयुष्मान कार्ड के मामले में राम नगरी अयोध्या भी पीछे नहीं है. यहां पर अब तक क़रीब 8,37,700 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं. इस जनपद में 16 सरकारी और 19 प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है. इस योजना के तहत अयोध्या में पंचायत सहायक, कोटेदार एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर मोबाइल एप के ज़रिए ये कार्ड बनवाए गए हैं. 

आयुष्मान भारत योजना के तहत एक लाभार्थी परिवार को एक साल में पांच लाख रुपये के मुफ्त उपचार की व्यवस्था की गई है. ये योजना पाँच साल पहले लागू की गई थी. बीते साल 17 सितंबर 2023 तक यूपी में 3.06 करोड़ कार्ड ही बनाए गए थे. लेकिन इन आठ महीनों में इसे मिशन बनाकर काम किया गया और सर्वाधिक 1.94 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं. 

UP Politics: योगी सरकार के मंत्रियों को नई जिम्मेदारी, इन्हें मिली टीम की कमान, देखें लिस्ट में किसका है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget