एक्सप्लोरर

UP Politics: योगी सरकार के मंत्रियों को नई जिम्मेदारी, इन्हें मिली टीम की कमान, देखें लिस्ट में किसका है नाम

Lok Sabha Election 2024: यूपी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है. इस समिति में योगी सरकार के इन मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पूरी तैयारी के साथ जुटी हुई है. यूपी में चुनाव प्रबंधन को लेकर भी जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं. जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकर के कई बड़े मंत्रियों को शामिल किया गया है. यूपी में चुनाव प्रबंधन की कमान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के हाथ में ही रहेगी.

बीजेपी ने स्वतंत्र देव सिंह को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया हैं. इनकी टीम में यूपी सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद, सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कांता कर्दम और मोहित बेनीवाल को समिति का सदस्य बनाया गया है. जितिन प्रसाद इस समिति के सह संयोजक होंगे और बाकी मंत्री समिति के सदस्य होंगे.

दिल्ली की बैठक में बनी रूपरेखा
इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को सभी प्रदेशों के चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक हुई थी. इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी. इस बैठक में सभी समितियों को बूथों के प्रबंधन से लेकर, नामांकन सभा, चुनाव आयोग से समन्वय, प्रचार प्रसार की सामग्री, कहां-कितनी रैलियां और सभाएं होनी है इसका प्रबंधन कैसे करना हैं, इसके अलावा आर्थिक प्रबंधन और रोड शो की तैयारियों को लेकर जानकारी दी गई है और आगे की रणनीति तैयार की गई. 

चुनाव प्रबंधन समिति को सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार के तौर-तरीके भी समझाए गए. दरअसल लोकसभा चुनाव में बीजेपी 'अबकी बार 400 पार' के नारे के साथ मैदान में उतरी हैं. पार्टी ने प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने को लक्ष्य रखा है. इसके साथ ही कमजोर सीटों को लेकर भी ख़ास रणनीति तैयार की है. बीजेपी जल्द ही लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. इस लिस्ट में हारी हुई 14 सीटों के साथ कई वीवीआईपी सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का एलान हो सकता है. इनमें वाराणसी, लखनऊ और अमेठी जैसी सीटें शामिल हैं.

UP Politics: मुश्किल में फंस गए अखिलेश यादव, रणनीति का दिखा उलटा असर, अपने ही उठा रहे फैसले पर सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget