एक्सप्लोरर

UP Politics: आपस में भीड़े योगी सरकार के दो मंत्री, ओम प्रकाश राजभर को दारा सिंह चौहान ने दी नसीहत

योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की बयानबाजी बेलगाम होती जा रही है. अब एक बाद फिर वह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रीमंडल विस्तार बीते सप्ताह हुआ है. इस मंत्रीमंडल विस्तार में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और बीजेपी के एमएलसी दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया गया है. लेकिन अब दारा सिंह चौहान को ओम प्रकाश राजभर का एक बयान रास नहीं आया है.

दरअसल, सुभासपा प्रमुख ने मंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिन बात एक जनसभा में कहा, 'केवल मैं ताकतवर हूं, मैं किसी से नहीं डरता हूं.' इसके बाद मंत्री दारा सिंह चौहान को उनकी ये बात रास नहीं आई है और उन्होंने कहा, 'राजभर को गलतफहमी होगी, ये अहंकार ठीक नहीं है.'

ओम प्रकाश राजभर के बयान बीते कुछ दिनों के दौरान खास तौर पर सुर्खियों में रहे हैं. उन्होंने ने कहा था, 'पीला गमछा ही ताकत है.' उनके इस बयान पर योगी सरकार के मंत्री ने कहा, 'उनके इस बयान से हमारे कार्यकर्ता नाराज हैं.'

UP Politics: पल्लवी पटेल ने खोले रास्ते, नाराजगी की खबरों पर लगा ब्रेक, मुलायम सिंह यादव का नाम लेकर कही ये बात

राजभर के बयान से सियासी बवाल
गौरतलब है कि मंत्री बनने के बाद सुभासपा प्रमुख लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जिसके बाद उनपर सवाल खड़े हो रहे हैं. बीते दिनों ही उन्होंने कहा था, 'यूपी में जितने भी थाने हैं अगर किसी पर अत्याचार हो तो किसी याद नहीं करना सिर्फ ओम प्रकाश राजभर को ही याद करना. मैं कहता हूँ किसी थाने पर जाओ और वहां पीला गमछा लगाकर जाओ.'

उन्होंने कहा था, 'जब आप थाने पर जाओगे तो तुम्हारी शक्ल में दारोगा जी को ओम प्रकाश राजभर नजर आएंगे और जाकर बता देना है कि मंत्री जी भेजे हैं. मेरी इतनी पॉवर है कि थानेदार, एसपी, डीएम क्या डीजीपी तक को पॉवर नहीं है मुझे फोन करके कुछ पूछने की कि आपने इन्हें भेजा है कि नहीं भेजा है.' इस दौरान उन्होंने खुद को गब्बर सिंह बताया था.

बता दें कि बीते साल जुलाई में सुभासपा और बीजेपी के बीच गठबंधन हुआ था. उसके बाद से ही ओम प्रकाश राजभर मंत्री बनने का दावा करते रहे हैं. हालांकि बीते सप्ताह उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
बिहार में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर एक्शन, बोर्ड ने दिए जांच के आदेश
UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर एक्शन, बोर्ड ने दिए जांच के आदेश
चैत्र नवरात्र पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी 'योगी की पाती', बेटियों को लेकर दिया खास संदेश
चैत्र नवरात्र पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी 'योगी की पाती', बेटियों को लेकर दिया खास संदेश
Gorakhpur News: ईद से पहले गुलजार हुआ सेवईं बाजार, शहर में नखास से घंटाघर तक उमड़ी खरीदारों की भीड़
गोरखपुर: ईद से पहले गुलजार हुआ सेवईं बाजार, शहर में नखास से घंटाघर तक उमड़ी खरीदारों की भीड़

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget