एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ बोले- हमने बीजेपी को वोट देने और नहीं देने वालों में कभी भेदभाव नहीं किया

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि कोरोना की दूसरी लहर के बारे में प्रदेश में जो आशंका की जा रही थी उसे हमारे 'ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट' के मंत्र ने निर्मूल साबित किया है.

आजमगढ़/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रत्येक नागरिक के कल्याण का संकल्प लेते हुए कहा कि उनकी सरकार ने विकास कार्यों का फायदा पहुंचाने के मामले में सत्तारूढ़ भाजपा को वोट देने वालों और वोट नहीं देने वालों के बीच कभी कोई भेदभाव नहीं किया. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक कोविड-19 प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न जिलों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ में कहा, "हमारी सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है. हमारे लिए हर एक जान मायने रखती है और हम इसी तरह लोगों की जान बचाने का काम करते रहेंगे."

मुख्यमंत्री ने कहा, "अधिकारियों को हर जरूरतमंद व्यक्ति को पर्याप्त चिकित्सा सहायता और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करानी होगी. हमने हमें वोट देने वालों और वोट न देने वालों के बीच ना तो कभी कोई भेदभाव किया है और ना कभी करेंगे. दूसरों की तरह हम कुछ चुनिंदा लोगों की मदद करने में विश्वास नहीं रखते." कोरोना से बचाव और संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ मंडल की जहां समीक्षा की, निषिद्ध क्षेत्रों को परखा और निगरानी समितियों से संवाद भी स्थापित किया.

प्रदेश में 377 से भी अधिक ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं- योगी

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कोरोना की दूसरी लहर के बारे में प्रदेश में जो आशंका की जा रही थी उसे हमारे 'ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट' के मंत्र ने निर्मूल साबित किया है. इस लहर में जहां ऑक्सीजन की किल्लत थी, आज प्रदेश में 377 से भी अधिक ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया को एक जून से और गति दी जायेगी और आगामी एक जून से प्रदेश के प्रत्येक जिले में 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण का कार्य शुरू हो जायेगा. इसके साथ ही संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए भी अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

मेडिकल कॉलेज में मीडिया को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पोस्ट कोविड मरीजों को ध्यान में रखते हुए हमारी सेवाएं चल रही है और प्रदेश में ऐसे लोगों को मुफ्त इलाज हो रहा है. योगी ने दावा किया कि निगरानी समितियों ने दूसरी लहर को रोकने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. आज निगरानी समितियां गांव-गांव में स्क्रीनिंग, मेडिकल किट का वितरण कर रही है. सफलतापूर्वक चले अभियान की वजह से कोरोना संक्रमण की दर को कम करने में सफलता प्राप्त हुई. इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कोविड इंट्रिगेटेड कंट्रोल रूम और बिजोरा स्थित कंटेनमेंट जोन का हाल जाना साथ ही जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की.

ये भी पढ़ें-

यूपी: RLD के प्रदेश महासचिव रामेंद्र सिंह का कोरोना से निधन, सैफई में चल रहा था इलाज

खबर का असर: प्रयागराज में गंगा की कटान से प्रभावित शवों को सम्मान के साथ किया गया शिफ्ट, अफसरों ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget