एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari: योगी के मंत्री ने मुख्तार अंसारी को बताया गरीबों का मसीहा, कहा- 'अपने बयान पर कायम हूं'

Om Prakash Rajbhar on Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मुख्तार को गरीबों का मसीहा बताया है.

Mukhtar Ansari Death News: मुख्तार अंसारी को उनके पैतृक गांव मोहम्मदबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. इसपर लंबी चुप्पी के बाद अब यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है. उन्होंने मुख्तार को गरीबों का मसीहा बताया और कहा कि वो क्रांतिकारी थे. मैंने उन्हें लेकर जो भी बयान दिया है मैं उस पर कायम हूं. 

सुभासपा प्रमुख् ओम प्रकाश राजभर ने एबीपी न्यूज से मुख्तार अंसारी को लेकर खुलकर बात की और कहा, 'ये एक दुखद घटना है और ईश्वर के आगे किसी नहीं चलती. डॉक्टरों का जो कहना है जो उनकी मेडिकल रिपोर्ट में हार्ट अटैक को बताया गया है. परिवार का जो आरोप है उसकी सरकार ने जाँच के आदेश दे दिए हैं. जो होगा वो सामने आएगा. '

मुख्तार को बताया गरीबों का मसीहा 
मुख्तार को जहर देने के आरोप पर राजभर ने कहा, "कोर्ट में उन्होंने इस बात जिक्र किया था, उसे कोर्ट ने संज्ञान में भी लिया और कहा था कि इसकी जांच कराई जाएगी लेकिन, इधर ये घटना घट गई. कोर्ट के आदेश पर तीन अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया गया है." 

 

मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी उनकी सुभासपा से विधायक है. इस पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग के पास जो आंकड़ा है उसके हिसाब से वो हमारी पार्टी में हैं लेकिन, उन्होंने अब्बास अंसारी को अखिलेश यादव के कहने पर अपनी पार्टी का सिंबल दिया था. 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब भी किसी गरीब पर ज्यादती होगी तो गरीब के साथ जो खड़ा दिखाई देगा तो गरीबों का मसीहा ही कहा जाएगा. मुख्तार अंसारी को लेकर कई लोगों के बयान आएं है कि हमारी जान बचाई..हमारी मदद की.. जब उन्होंने गरीबों की मदद की है तो वो गरीबों के मसीहा होंगे ही. राजभर ने माना कि उन्होंने मुख्तार अंसारी को क्रांतिकारी कहा था और वो आज भी इस बयान पर कायम हैं. 

ओम प्रकाश राजभर का ये बयान ऐसे समय में आया है जब वो एनडीए के सहयोगी हैं और बीजेपी का रुख इस मुद्दे पर एकदम अलग है. इससे पहले शुक्रवार को वो मुख्तार पर कोई प्रतिक्रिया देने से बचते हुए दिखाई दिए थे.

Azam Khan News: आजम खान के सोशल मीडिया से 13 घंटे 12 पोस्ट, 11 बार मुख्तार अंसारी का जिक्र 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget