एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari Death: आजम खान के सोशल मीडिया से 13 घंटे में 12 पोस्ट का दावा! 11 बार मुख्तार अंसारी का जिक्र, जानें सच

Fact Check: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान इन दिनों सीतापुर जेल में बंद हैं. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके नाम से एक के बाद एक कई पोस्ट किए गए हैं.

Azam Khan on Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत को लेकर सियासत देखने को मिल रही हैं. एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी इस पर सबसे मुखर होकर बोल रही है तो वहीं दूसरी तरफ सपा नेता आजम खान के नाम से सोशल मीडिया के कुछ पोस्ट वायरल हो रहे हैं. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से इस अकाउंट से 13 घंटे में 12 बार पोस्ट किए गए, जिनमें 11 पोस्ट में मुख्तार अंसारी का जिक्र है. 

आजम खान नाम के हैंडल से जो पोस्ट किए गई हैं उसमें जहां एक तरफ मुख़्तार अंसारी को लेकर साहनुभूति जताई गई तो वहीं दूसरी तरफ इस घटनाक्रम को अतीक अहमद की तरह दिखाने की कोशिश भी की गई है. यही नहीं एक दो पोस्ट में खुद जेल में बंद आजम खान की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है और नमाज में उनके लिए दुआ करने की अपील की.

आजम खान की सुरक्षा पर भी पोस्ट
इस अकाउंट से महज 13 घंटों के भीतर 12 पोस्ट की गई हैं. जिनमें से 11 पोस्ट में हैशटैग मुख्तार अंसारी किया गया है. एक पोस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए थे. अखिलेश की इस पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए पूछा गया है कि क्या मजबूरी है कि मुख़्तार अंसारी पर एक ट्वीट नहीं किया?  

सपा नेता आजम खान इन दिनों यूपी की सीतापुर जेल में बंद हैं. उनके पास कोई फोन होने की भी संभावना नहीं है. ऐसे में ये पोस्ट उनकी ओर से किए गए या ये हैंडल आजम खान का है, इस बात की पुष्टि एबीपी न्यूज नहीं करता है. लेकिन, गुरुवार रात से जिस तरह इस अकाउंट से एक के बाद एक पोस्ट किए गए हैं, इस पर चर्चा तेज हो गई है. जेल अधीक्षक सुरेश सिंह ने भी आजम खान के पास फोन होने से इनकार किया है. हालांकि कुछ जानकारों की मानें तो यह एक फैन पेज है.

गुरुवार (28 मार्च) को तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्तार अंसारी को बांदा के मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. मुख़्तार की मौत को लेकर परिवार की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं. परिवार ने जेल प्रशासन पर उन्हें धीमा जहर देने का आरोप लगाया है. वहीं कई विपक्षी नेताओं ने भी इस मौत पर शक जाहिर करते हुए यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं.

UP Politics: क्या BJP उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे जयंत चौधरी? जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget