एक्सप्लोरर

यूपी के बांदा में पारा 46 डिग्री के पार, आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट? जानें- मौसम का ताजा अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज से मौसम बदल रहा हैं. मंगलवार को प्रदेश के 36 जिलों में तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. कहीं गर्मी और तेज धूप पड़ रही है, जिसकी वजह से लोगों का जीना मुहाल है तो वहीं कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की वजह से भीषण गर्मी से राहत मिल रही है. लेकिन, अब प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में आज (20 मई) झोंकेदार हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी. 25 मई तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. वहीं पिछले 24 घंटों में बांदा सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में आज बारिश का अनुमान जताया गया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा होगी. इसके साथ ही कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई हैं. इस पूरे हफ्ते प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा. 24 मई से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से पूरे प्रदेश में बारिश होगी. कई जगहों पर झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. 

आज इन जिलों में बारिश का अनुमान
यूपी में आज सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, बस्ती, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी और तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी.

इसके साथ ही कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में ज्यादातर स्थानों पर बारिश का अनुमान हैं. यहां बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

बारिश की वजह से आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी. पिछले 24 घंटों की बात करें तो बांदा में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा झांसी, उरई, हमीरपुर, कानपुर सबसे अधिक गर्म जिलों में शामिल रहे. यहां तापमान भी 43 से 44 डिग्री के बीच रहा. इसके अलावा आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हरदोई व आसपास के इलाकों में भी जमकर गर्मी पड़ रही है.  

मोहम्मद शमी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
UP News: मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता- सीएम
मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता
UP News: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget