एक्सप्लोरर

'आतंकिस्तान बन चुके पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी', ऑपरेशन सिंदूर पर बाबा रामदेव ने क्या कहा?

Operation Sindoor: भारतीय सेना की ऑपरेशन सिंदूर को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने बयान देते हुए कहा कि, भारत पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी कार्यवाही करें कि उसकी कमर पूरी तरह से टूट जाए.

Baba Ramdev News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हर कोई भारत की जवाबी कार्यवाही का इंतजार कर रहा था. भारतीय सेना ने बीती रात पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें बर्बाद कर दिया है. अब इस पर योग गुरु बाबा रामदेव का बयान सामने आया है. बाबा रामदेव ने आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर कठोर शब्दों में निंदा की है.

हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही को लेकर कहा, 'भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाकर आतंकिस्तान बन चुके पाकिस्तान को जो सबक सिखाया है, उसे वो कभी नहीं भूलेगा. निर्देश नागरिकों की मौत और उनकी पत्नियों के सिंदूर को उजाड़ने वालों के खिलाफ भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जो कार्यवाही की है, उससे उनकी कमर टूट गई है. भारतीय सेना ने आतंकियों को जहन्नुम में हूरों के पास भेज दिया है. 

पीओके भारत में विलय हो जाए- बाबा रामदेव
उन्होंने आगे कहा कि, "जल, थल और वायु सेना पाकिस्तान पर चारों ओर से ऐसा प्रहार करें कि PoK का तो भारत में विलय हो ही जाए, उधर बलूचिस्तान और पख्तून में आंतरिक विद्रोह उठ जाए. भारतीय सेना पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी कार्यवाही करें कि सीधा कराची और लाहौर में भी झंडा गाड़ दे." भारत की इस जवाबी कार्यवाही से पाकिस्तान बौखला गया है. 

योग गुरु रामदेव ने आतंकी संगठनों को फंड करने वाले लोगों पर कार्यवाही करने की बात कही. भारत को आतंकवाद के खिलाफ ऐसी कार्यवाही करनी चाहिए कि चाहे वो किसी भी मस्जिद में छिपे हो या जंगल में उन्हें ढूंढ ढूंढकर उन्हें मारा जाए. आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का रवैया दुनिया के सामने आ चुका है. भारतीय सेना ने बीती देर रात ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत सैन्य कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्यों की मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें- Opertation Sindoor: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर कसा तंज, पूछा- सबूत तो नहीं मांगोगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget