एक्सप्लोरर

Noida News: YEIDA ने लौटाया फिल्म सिटी का लेआउट प्लान, अथॉरिटी ने तीन दिन में संशोधित प्रस्ताव मांगा

Noida Film City News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने नोएडा में फिल्म सिटी के लेआउट प्लान में कई तकनीकी और नियोजन संबंधी खामियों को लेकर उसमें संशोधित करने का आदेश दिया है.

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी का लेआउट प्लान कई तकनीकी और नियोजन संबंधी खामियों के कारण आपत्तियों सहित अस्वीकार कर दिया है. अथॉरिटी ने निर्देश दिया है कि संशोधित लेआउट तीन दिन के भीतर दोबारा प्रस्तुत किया जाए, ताकि जून के पहले सप्ताह में परियोजना का शिलान्यास संभव हो सके.

फिल्म निर्माता बोनी कपूर द्वारा प्रस्तुत इस लेआउट को बेव्यू और भूटानी ग्रुप मिलकर विकसित कर रहे हैं. कुल 230 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित इस परियोजना में 175 एकड़ इंडस्ट्रियल और 55 एकड़ कमर्शियल जमीन शामिल है. लेकिन अथॉरिटी ने स्पष्ट किया कि लेआउट को फेज-वाइज आना था, लेकिन पूरा 230 एकड़ एक साथ पेश किया गया. पहले चरण में होटल और कमर्शियल गतिविधियों की अनुमति नहीं थी, बावजूद इसके उन्हें शामिल कर दिया गया है.

अथॉरिटी ने किन चीजों पर जताई आपत्तियां
ले आउट में ग्रीन एरिया को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है, जबकि यह किसी भी विकास परियोजना का अनिवार्य हिस्सा होता है. फिल्म सिटी का उद्देश्य बदला नजर आ रहा है. अधिकारियों का कहना है कि फिल्म सिटी का मूल उद्देश्य फिल्म निर्माण सुविधाएं जैसे शूटिंग स्पेस, साउंड मिक्सिंग, वीएफएक्स स्टूडियो, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और फिल्म इंस्टीट्यूट विकसित करना है. साथ ही, आवश्यक हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं और कलाकारों के लिए आवास की व्यवस्था भी होनी थी. लेकिन प्रस्तुत लेआउट में वाणिज्यिक निर्माण को प्राथमिकता दी गई है, जो उद्देश्य से भटकाव माना जा रहा है.

  • फायर एनओसी और स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी रिपोर्ट शामिल नहीं है.
  • लेआउट में तीनों लैंड यूज- इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और ग्रीन स्पष्ट रूप से अलग-अलग दर्शाए जाने चाहिए थे, जो नहीं हुआ.
  • लेआउट को प्राधिकृत लैंड यूज कैटेगरी के अनुरूप तैयार नहीं किया गया है.

लेआउट में बदलाव करने के लिए मिला 3 दिन का समय
यमुना अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि लेआउट को निर्धारित दिशा निर्देशों और चरणबद्ध ढांचे के अनुसार तीन दिनों के भीतर दोबारा तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि फिल्म सिटी का शिलान्यास तय समय पर किया जा सके. इस प्रोजेक्ट को फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू और भूटानी ग्रुप मिलकर विकसित कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- श्रावस्ती में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget