एक्सप्लोरर

श्रावस्ती में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

UP News: प्रदेश के श्रावस्ती जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे और निर्माण पर सख्ती दिखाते हुए प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया है. जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमणकारियों का कब्जा था.

Shravasti News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के भिनगा क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. अवैध कब्जे और निर्माण पर सख्ती दिखाते हुए प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. यह कार्रवाई भिनगा तहसील क्षेत्र के मछरिहवा ईंट भट्ठे के पास की गई, जहां सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के निर्माण किया गया था.

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, जिस जमीन पर कार्रवाई हुई, वह गाटा संख्या 383 है और इसकी कुल रकबा 0.004 हेक्टेयर है. इस जमीन पर लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था. प्रशासन ने कब्जा हटाने के लिए 9 मई 2024 को भिनगा न्यायालय से नोटिस जारी किया था, लेकिन तय समय सीमा के बाद भी कब्जाधारी जमीन खाली नहीं कर रहे थे.

जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण जमींदोज
डेडलाइन खत्म होने के एक सप्ताह बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को कार्रवाई की. इस दौरान मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम तिवारी, संबंधित लेखपाल और भारी पुलिस बल मौजूद रहा. जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया. जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई को प्रशासन ने सख्त संदेश के तौर पर देखा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रावस्ती जिले में किसी भी सूरत में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ज्ञात हो कि योगी आदित्यनाथ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस ऑन अतिक्रमण’ नीति के तहत पूरे प्रदेश में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री स्वयं कई मंचों से कह चुके हैं कि सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. प्रदेश में अनेकों जगहों पर बुलडोजर अभियान के जरिए अब तक हजारों करोड़ रुपये की सरकारी जमीन मुक्त कराई जा चुकी हैं.

प्रशासन की कार्रवाई की सराहना
श्रावस्ती प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां आम जनता ने राहत की सांस ली है, वहीं अतिक्रमणकारियों में खौफ का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कदम उठाते रहने चाहिए ताकि सरकारी जमीन सुरक्षित रह सकें और कानून का डर बना रहे.

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का धरना जारी, बोले- अब सरकार तय करे, नौकरी देनी है या...

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget