एक्सप्लोरर

नोएडा के इस इलाके में 62% तक बढ़ेगें फ्लैट्स और मकानों के दाम, नई दरों का ऐलान, 1 अप्रैल से लागू

UP News: यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सभी श्रेणी के भूखंडों के दामों में 5 से 62 प्रतिशत का इजाफा किया है. इन सबमें सबसे अधिक 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी ग्रुप हाउसिंग श्रेणी में की गई है.

YEIDA News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एयरपोर्ट खुलने से पहले ही यमुना सिटी में जमीनों के दाम बढ़ चुके हैं. यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सभी श्रेणी के भूखंडों के दामों में 5 से 62 प्रतिशत का इजाफा किया है. इन सबमें सबसे अधिक 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी ग्रुप हाउसिंग श्रेणी में की गई है. जिसके कारण यमुना सिटी में फ्लैट की कीमतें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. 

वहीं आवासीय भूखंडों की कीमतें 35 प्रतिशत तक बढ़ाई जा चुकी है. हालांकि औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस श्रेणी के भूखंडों की कीमतों में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है. वहीं सबसे कम बढ़ोतरी 5 प्रतिशत के साथ मेडिकल डिवाइस पार्क के भूखंडों की कीमतों में हुई है. 

यीडा ने भूखंडों की नई दरों का किया ऐलान
यीडा ने नई दरों की कीमतों को 1 अप्रैल 2025 से लागू करने की बात कही है. यीडा की बैठक में 9991 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है. यीडा चेयरमैन के अध्यक्ष और प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास की अगुवाई में शुक्रवार को यीडा की 84वीं बोर्ड बैठक की गई. इस बैठक में आवासीय भूखंडों की कीमतों में 25,900 रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 35 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया है. इसी तरह हाउसिंग ग्रुप के भूखंडों को 32,375 रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 52,500 रुपये  प्रति वर्ग मीटर करने का निर्णय लिया गया है. इस फैसले से प्राधिकरण क्षेत्र में घर बनाने वाले लोगों की जेब पर अधिक बोझ पड़ेगा.

यमुना सिटी में भूखंडों की नई दरें

भूखंड श्रेणी  मौजूदा दरें  नई दरें
आवासीय  25,900 35000
वाणिज्यिक दो एफएआर तक  51, 800 70,000
वाणिज्यिक दो एफएआर से ज्यादा   62,200 84,000
ग्रुप हाउसिंग   32,375 52,500
इंस्टीट्यूशनल   7,930 10,990 से 18,030
औद्योगिक 8,670 से 14,240 9,550 से 15, 767

बैठक में औद्योगिक श्रेणी की संपत्ति की दर 9,550 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी गई है. प्राधिकरण ने संपत्ति दरों के निरीक्षण के साथ विकास पर भी जोर दिया है. सभी श्रेणी की दरों में इजाफा करने के बाद प्राधिकरण ने किसानों के मुआवजे की दर को 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया है. हालांकि तीनों प्राधिकरण में समान नीति के मामले में यमुना प्राधिकरण में कोई सहमति नहीं बन पाई है.

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में बढ़ गईं जमीन की दरें, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, बोर्ड की बैठक में मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget