एक्सप्लोरर

यमुना प्रदूषण: CM योगी ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यमुनोत्री से लेकर प्रयागराज तक यमुना की पूरी यात्रा में यह दिल्ली में ही सर्वाधिक प्रदूषित है. उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली सरकार यमुना को अपने यहां शुद्ध कर ले, तो बाकी की जिम्मेदारी उनकी है.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार यमुना को अपने यहां शुद्ध कर ले, तो बाकी की जिम्मेदारी उनकी है. योगी यहां वृन्दावन में यमुना किनारे करीब 65 हेक्टेयर के दायरे में बनाए गए कुम्भग्राम के सांस्कृतिक मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे. इससे पूर्व उन्होंने वृन्दावन पहुंचकर सबसे पहले बांकेबिहारी के दर्शन किए.

मुख्यमंत्री ने कहा, ''यदि दिल्ली सरकार यमुना को अपने यहां शुद्ध कर ले, तो उत्तर प्रदेश में यमुना की स्थिति सुधारने की जिम्मेदारी हमारी है. यमुनोत्री से लेकर प्रयागराज तक यमुना की पूरी यात्रा में यह दिल्ली में ही सर्वाधिक प्रदूषित है.'' उन्होंने कहा, ''हम 2022 तक यमुना जल को स्नान योग्य ही नहीं, बल्कि आचमन योग्य बनाना चाहते हैं. हमने नमामि गंगे परियोजना में सबसे प्रदूषित शहर कानपुर में गंगा को सीवरविहीन बना दिया है तो दिल्ली सरकार यह काम क्यों नहीं कर सकती.''

मुख्यमंत्री ने ब्रज विकास परिषद की तीसरी बैठक की

सीएम योगी ने 172 करोड़ रुपए की लागत की 47 परियोजनाओं का लोकार्पण और 239 करोड़ रुपए की 48 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इनकी कुल लागत 411 करोड़ रुपए है. उन्होंने इससे पूर्व कुम्भ मेला स्थल में संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया. मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ब्रज विकास परिषद की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में विकास परिषद द्वारा अब तक कराए गए विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया और नए प्रस्तावों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

योगी ने अपने संबोधन में यमुना नदी की निर्मलता बनाए रखने की महत्ता जाहिर करते हुए कहा, ''इससे हम सब की, हमारे पूर्वजों की, भगवान कृष्ण की और वृन्दावन की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. इसलिए हमें इसे स्वच्छ और निर्मल बनाने के प्रयास करने चाहिए.''

यह भी पढ़ें-

विदेशी पर्यटकों के न आने से व्यापारी निराश, जानें- कोरोना के बाद कितना बदला ताजमहल

टूलकिट मामला: दिशा रवि के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, शायराना अंदाज में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली सरकार में रह चुके हैं मंत्री
राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली सरकार में रह चुके हैं मंत्री
UP Panchayat Chunav: यूपी में प्रधानों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने प्रशासक बनने की नहीं दी इजाज़त, अब क्या होगा?
यूपी में प्रधानों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने प्रशासक बनने की नहीं दी इजाज़त, अब क्या होगा?
Gorakhpur News: CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, 'पिछली सरकार ने हर जिले में माफिया पैदा किया'
CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, 'पिछली सरकार ने हर जिले में माफिया पैदा किया'
Greater Noida News: वायु प्रदूषण पर प्रहार! ग्रेटर नोएडा में 37 सड़कों पर शुरू हुआ मेगा सफाई अभियान
वायु प्रदूषण पर प्रहार! ग्रेटर नोएडा में 37 सड़कों पर शुरू हुआ मेगा सफाई अभियान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget