एक्सप्लोरर

Greater Noida: जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदने में रुचि ले रहे उद्यमी, ई-ऑक्शन से जल्द शुरू होगा आवंटन

उत्तर प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास विकसित होने जा रहे औद्योगिक क्षेत्र की जमीन का आवंटन के लिए 23 जून से बोली शुरू हो जाएगी. इसके लिए 93 लोगों ने आवेदन दिया था.

UP News: जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास विकसित होने जा रही इंडस्ट्री को लेकर कई उद्यमी रुचि दिखा रहे हैं. जेवर एयरपोर्यट योजना बंपर साबित हो रही है क्योंकि इस स्कीम से यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 6 बड़े औद्योगिक भूखंड (Industrial Land) स्कीम के तहत निकाले गए थे. इस स्कीम में 93 लोगों ने आवेदन दिया. आवेदकों की पात्रता की जांच के बाद 80 लोगों को बोली लगाने के लिए पात्र पाया गया. 

23 जून को लगेगी भूखंड आवंटन की बोली
यमुना प्राधिकरण के सीईओ मोनिका रानी ने बताया कि यमुना प्राधिकरण में ई- ऑक्शन के माध्यम से पहली बार औद्योगिक भूखंडों का आवंटन करने जा रहा है. 6 बड़े औद्योगिक भूखंडों की जारी की गई योजना में 93 लोगों ने आवेदन किया था. आवेदकों की पात्रता की जांच के बाद 80 लोगों को बोली लगाने के लिए पात्र पाया गया. सभी पात्र लोगों को 23 जून को लगने वाली बोली में भाग लेने की जानकारी मेल और एसएमएस के जरिए दे दी गई है.

यमुना प्राधिकरण के सीईओ मोनिका रानी ने बताया कि ई-ऑक्शन के माध्यम से प्राधिकरण को आर्थिक लाभ मिलेगा. औद्योगिक 6 भूखंडों पर 80 लोग बोली लगाएंगे। ऐसे में बोली बेस प्राइस से बहुत ऊपर जाने की पूरी उम्मीद है.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, लेखापाल को घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

विकास में पहले पायदान पर आया यमुना प्राधिकरण
गौतम बुध नगर में तीन प्राधिकरण आते हैं- नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण. तीनों प्राधिकरण में कभी यमुना प्राधिकरण निचले पायदान पर आता था लेकिन आज यह सब उल्टा साबित हो रहा है.विकास के नाम पर यमुना प्राधिकरण पहले पायदान पर दिखाई दे रहा है. यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट की आधारशिला जिस दिन से रखी थी उस दिन से ही यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लोग अपना उद्योग लगाने और आशियाना बनाना चाहते हैं. मुख्यमंत्री सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय सिटी तमाम ऐसी बड़ी परियोजनाएं है जो अभी पाइप लाइन में है. कुछ दिन में ही उनकी भी शुरुआत यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में होने जा रही है. 

ये भी पढ़ें -

UP Politics: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले- नबी की शान में गुस्ताखी करने वालों पर नहीं चला बुलडोजर

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget