एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: 'छाती पर गोली खानी पड़े तो खाएंगे', पहलवानों के समर्थन में शामली में हुई खाप पंचायत, हुआ ये फैसला

Brij Bhushan Sharan Singh News: शामली में बुलाई गई खाप पंचायत में एक दर्जन से ज्यादा अलग-अलग खाप के चौधरी शामिल हुए, इस बैठक में तय हुआ कि वे पहलवानों का पूरी तरह से समर्थन करेंगे.

Delhi Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध प्रदर्शन को और मजबूती देने के लिए शामली जनपद में मलिक खाप चौधरियों ने एक महापंचायत का आयोजन किया. जिसमें एक दर्जन से भी ज्यादा अलग-अलग खापों ने हिस्सा लिया. इस पंचायत में फैसला लिया गया कि जो भी खिलाड़ियों की आगे की रणनीति होगी उस निर्णय के साथ सर्व खाप कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी. चाहे इसके लिए खाप चौधरियों को गोलियां ही क्यों ना खानी पड़े.

पहलवानों के समर्थन में देश में अलग-अलग जगहों पर आंदोलन की चिंगारी उठती नजर आ रही है. महिला खिलाड़ियों को न्याय दिलाने के लिए पहले यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर और फिर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महापंचायत का आयोजन किया गया था. जिसमें सरकार को अल्टीमेटम देते हुए 9 जून का समय रखा गया था. जिसके बाद आज शामली जनपद के गांव लिसाढ़ में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक संगठन एवं गठवाला मलिक खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक ने कई खाप चौधरियों की एक पंचायत बुलाई थी.  

एक दर्जन खाप पंचायत हुईं शामिल

शामली में बुलाई गई खाप पंचायत में एक दर्जन से ज्यादा अलग-अलग खाप के चौधरी शामिल हुए, जिन्होंने महापंचायत में 11 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है, वहीं यह 11 सदस्यों की कमेटी पहलवानों से मिलकर उनकी पीड़ा को जानेगी और उनके निर्णय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी. इस मामले पर जानकारी देते हुए राजेंद्र मलिक ने कहा कि वो खिलाड़ियों के हर फैसले के साथ हैं. अगर खिलाड़ी 9 जून के फैसले के साथ हम लोगों का समर्थन मांगते हैं तब भी हम उनके साथ हैं. चाहे हमको छाती पर गोली खानी पड़े हम खिलाड़ियों के सम्मान में लड़ाई लड़ते रहेंगे और उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेंगे. 

आपको बता दें कि पिछले दिनों खिलाड़ियों ने अपने मेडल गंगा में बहाने का एलान किया था, लेकिन किसान नेता नरेश टिकैत के समझाने पर वो मान गए. इसके बाद मुजफ्फरनगर में एक महापंचायत बुलाई गई, जिसमें ये फैसला लिया गया है कि अब किसान पहलवानों की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Gorakhpur News: बुलडोजर के डर से गोरखपुर के टॉप-10 माफिया राकेश यादव ने किया सरेंडर, 52 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget