एक्सप्लोरर

अयोध्या: 29 साल बाद शुरू हुआ इन प्राचीन मूर्तियों का पूजन, जानें कारण

अयोध्या में कारसेवक पुरम के यज्ञशाला में कई प्राचीन मूर्तियों को पहुंचाया गया है. 29 साल बाद इन मूर्तियों का पूजन शुरू किया गया है.

अयोध्या. साल 1992 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने 67 एकड़ में स्थित राम जन्मभूमि के आसपास के मंदिरों का अधिग्रहण कर लिया था. उन मंदिरों में राग भोग और पूजन 1992 से ही बंद चल रहा था. अयोध्या विवाद पर फैसला आने के बाद ट्रस्ट का गठन हुआ और ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया. राम मंदिर निर्माण में बाधा बन रहे जर्जर और जीर्ण शीर्ण प्राचीन मंदिरों को जमींदोज किया गया और उनकी प्राचीन मूर्तियों को उठाकर मानस भवन में सुरक्षित रखा गया था.

हालांकि बाद में रामलला के मंदिर निर्माण में मानस भवन के कुछ हिस्से को गिराया गया. उसके बाद राम जन्मभूमि परिसर के दर्जनभर मंदिर जो प्राचीन थे जिसमें साक्षी गोपाल, सीता रसो,ई राम खजाना, लक्ष्मण भवन, आनंद भवन जैसे तमाम प्राचीन मंदिर के विग्रहों को सुरक्षित रखा गया है. अब इन विग्रहों की स्थापना श्री कारसेवक पुरम स्थित यज्ञशाला में की गई है जहां पर नियम से दोनों समय भगवान का राग भोग और आरती पूजा शुरू की गई है.

कारसेवक पुरम के यज्ञशाला पहुंचाई गई मूर्तियां
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहल पर राम जन्मभूमि परिसर से यह मूर्तियां कारसेवक पुरम के यज्ञशाला पहुंचाई गई हैं. बाकायदा इन मूर्तियों का साज श्रृगार, रंग-रोगन करने के पश्चात उनकी प्रतिष्ठा की गई. अब उन मूर्तियों का राग भोग पूजन चल रहा है. अभी भी बड़ी संख्या में मूर्तियां मानस भवन में से कारसेवक पुरम आना बाकी हैं. इन सभी मूर्तियों को धीरे-धीरे कारसेवक पुरम की यज्ञशाला में स्थापित किया जाएगा और यहीं पर उनका रागभोग पूजन होगा. मंदिर निर्माण के पश्चात इन मूर्तियों को दोबारा राम जन्मभूमि परिसर में ही स्थापित किया जाएगा. तब तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इन मूर्तियों को कारसेवक पुरम में पूजन अर्चन के लिए स्थापित कराया है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 1993 में आग्रह किए गए 70 एकड़ राम जन्मभूमि परिसर में सीता रसोई, कोहबर भवन, राम खजाना आनंद भवन, राम चरित्र मानस भवन साक्षी गोपाल इन मंदिरों का भी अधिग्रहण हुआ था, यह सारे स्थान जर्जर थे और राम जन्म भूमि के मंदिर निर्माण के दरमियान परकोटा के बीच में आ रहे थे, राम जन्मभूमि परिसर में स्थित मंदिरों की जो देव प्रतिमाएं थी उन को सुरक्षित रखा गया था, अब भगवान की राग भोग और पूजा के लिए उनको वहां से लाकर कारसेवक पुरम में स्थापित किया गया है, कारसेवक पुरम की यज्ञ शाला में भगवान के दोनों समय पूजा और पाठ किए जा रहे हैं, अभी और भी मंदिरों के विग्रह बाकी हैं.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में मंगलवार से लगा कोरोना कर्फ्यू, जानिए क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद

यूपी: BJP MLA का आरोप- 'कोरोना संक्रमित पत्नी को नहीं मिला बेड, फर्श पर ही लिटा दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget