एक्सप्लोरर

मेरठ: शराब का ठेका खुलने पर महिलाओं का हंगामेदार प्रदर्शन, बंद करवाया गया ठेका

मेरठ के जागृति विहार इलाके में उस वक्त महिलाओं ने जमकर बवाल काटा जब यहां शराब का ठेका खुल गया. स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. पुलिस प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. ठेका भी बंद किया गया.

मेरठ. मेरठ के जागृति विहार इलाके में हाल ही में खोले गए शराब के ठेके को लेकर कॉलोनी के सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर वहां क्षेत्राधिकारी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया. इस दौरान अधिकारियों व स्थानीय लोगों में तीखी बहस हुई.

मेडिकल थाना क्षेत्र की आवासीय कॉलोनी जागृति में खुले शराब ठेके को लेकर लोगों ने खूब हंगामा किया. लोगों को समझाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा.

आपको बता दें कि ठेके का कई दिनों से लोग विरोध कर रहे थे. बावजूद इसके ठेके को बंद करने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी. जिस पर आज जागृति विहार में शराब ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोग जुटने लगे और विरोध शुरू कर दिया.

बंद कराया शराब का ठेका

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. पुलिस ने लोगों को समझाने की बहुत कोशिश की, लोगों ने विरोध कर शराब ठेके को बंद करा दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी सूरत में यहां शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे.

उन्होंने कहा कि इससे समाज पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है. ठेका खुलने से कॉलोनी में शराबियों का जमावड़ा होगा, आए दिन मारपीट, गाली-गलौज होगी.

साथ ही कॉलोनी में शराब का ठेका खुलने से अपराध की घटनाएं भी बढ़ जाएंगी. इससे पढ़ाई करने वाले छात्रों व बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा. कॉलोनी को अपराध मुक्त करने के लिए लोगों ने इसका विरोध किया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी भी दशा में कॉलोनी के आसपास नशे के कारोबार को इजाजत नहीं दी जाएगी.

ये भी पढ़ें.

सपा ने सरकार से पूछा सवाल, नहीं मिल रहे कोरोना के मरीजों को बिस्तर, कहां हैं वेंटिलेटर?

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मेरठ को मिली खुशखबरी, देश की 62 छावनियों में मेरठ कैंट को मिला तीसरा स्थान

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget