एक्सप्लोरर

पैसे मांगने पर प्रेमी ने महिला को जंगल में बुलाया...और फिर पुलिस ने किया पूरे मामले का खुलासा...ये है अवैध संबंधों की कहानी

पुलिस के अनुसार महिला के पति की मृत्यु हो जाने के बाद आरोपी कपिल के उससे अवैध संबंध थे। महिला के पति की मौत के बाद उसे मुआवजे के रूप में लाखों रुपए मिले थे जिन्हें आरोपी ने थोड़ा-थोड़ा करके हड़प लिया।

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। मुजफ्फरनगर में पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक डंडा व हत्या के बाद मृतका का लूटा गया पर्स व एक पर्ची जिस पर मोबाइल नंबर लिखे हुए थे बरामद की है। मृतक महिला से आरोपी युवक के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। आरोपी ने मृतक महिला से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। महिला द्वारा उधार दिए पैसे मांगे जाने पर आरोपी ने महिला की हत्या का षड्यंत्र रचकर गत 21 अप्रैल को महिला को गादला गांव के जंगलों में बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने छानबीन के बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामला थाना भोपा क्षेत्र का है जहां गत 23 अप्रैल को गांव गादला के जंगलों में एक महिला का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और महिला के ससुर मेघराज पुत्र कुरड़ी निवासी गांव सिमर्थी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस की तहकीकात में कपिल पुत्र धर्मवीर निवासी कासमपुर पटेढ़ी थाना छपार का नाम सामने आया जिसके बाद पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार कर लिया।

रच डाली हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार महिला के पति की मृत्यु हो जाने के बाद आरोपी कपिल के उससे अवैध संबंध थे। महिला के पति की मौत के बाद उसे मुआवजे के रूप में लाखों रुपए मिले थे जिन्हें आरोपी ने थोड़ा-थोड़ा करके हड़प लिया और हाल ही में 50 हजार रुपये महिला से उधार लिए। जब महिला ने उधार लिए पैसे आरोपी से मांगे तो आरोपी ने उसकी हत्या की योजना बना ली और उसे 21 अप्रैल को थाना भोपा क्षेत्र के गांव गादला के जंगलों में बुलाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget