एक्सप्लोरर

आगरा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, हादसा दिखाने के लिए शव पुल से फेंका, गिरफ्तार

आगरा में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले को सुलझाया है.

आगरा: सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी. हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों शव को हाईवे पर लाए और पुल से नीचे फेंक दिया. हत्या के बाद पत्थर से सिर पर प्रहार भी किए गए थे. पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सुलझाते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने शुरू की छानबीन मामला 12 सितंबर की देर रात का है. सूचना मिली थी कि हादसे में एक युवक की मौत हुई हो गई है. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने छानबीन की. शव की शिनाख्त गुलाब सिंह पुत्र मवासी राम निवासी नगला सोहनलाल (सिकंदरा) के रूप में हुई थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर छानबीन शुरू की. क्योंकि, गुलाब सिंह की पत्नी अनीता ने ससुराल के लोगों पर पर गंभीर आरोप लगाए थे.

सनी से हो गए प्रेम संबंध एसएसपी बबलू कुमार बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सनी निवासी कागारौल और अभियुक्ता अनीता है. अनीता की शादी 14 साल पहले नगला सोहनलाल (सिकंदरा) निवासी गुलाब सिंह के साथ हुई थी. अनीता और गुलाब सिंह के तीन बच्चे हैं.‌ इसी बीच अनीता के प्रेम संबंध सनी से हो गए. सनी पास में ही आकर किराए पर रहने लगा और एक जूते की कंपनी में कटिंग का काम करने लगा.

पत्थर से कुचल दिया सिर अनीता और सनी ने मिलकर गुलाब की हत्या की योजना बनाई. योजना के तहत 12 सितंबर की देर रात करीब 1:30 बजे अनीता ने फोन कर सनी को बुलाया. योजना के तहत अनीता ने पति गुलाब सिंह के पैर पकड़ लिए और सनी ने उसे सोते हुए दबोच लिया. सनी ने गुलाब सिंह का गला दबा दिया. जब गुलाब अधमरा हो बेहोश हो गया तो हत्या को हादसा दिखाने के लिए दोनों गुलाब सिंह को लेकर नगला सोहनलाल में निर्माणाधीन पुल पर गए. जहां से उन्होंने शव को नीचे फेंक दिया और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया.

यह भी पढ़ें:

वाराणसी में दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, निजी दुश्मनी में शूटर से कराई गई हत्या

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ एक्शन मोड में पुलिस, काले कारोबार को खत्म करने की कवायद शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget