एक्सप्लोरर

वाराणसी में दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, निजी दुश्मनी में शूटर से कराई गई हत्या

निजी दुश्मनी इस कदर थी कि विवेक सिंह ने अभिषेक उर्फ प्रिंस को जान से मारने की ठान ली थी. लिहाजा विवेक ने अपनी साथियों के साथ मिलकर शूटर तय किया और प्रिंस पर हमला करवा दिया.

वाराणसी. जैतपुरा थाना अंतर्गत चौकाघाट क्षेत्र में बीती 28 अगस्त को हुए दोहरे हत्याकांड का वाराणसी पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घटना में शामिल तीन बदमाशों को जैतपुरा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. इन बदमाशों पर एसएसपी अमित पाठक ने 25-25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया था. घटना का मुख्य अभियुक्त विवेक सिंह कट्टा ने कुछ दिन पूर्व ही जौनपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था. मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने तीनों को मीडिया के सामने पेश किया. पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक मोटर साइकिल ,तीन मोबाइल फोन व 3600 रुपए नगद बरामद किया.

इस तरह दिया गया घटना को अंजाम

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त प्रभाकर उपाध्याय, शाश्वत सिंह उर्फ गोलू व नवीन सिंह ने बताया कि विवेक सिंह कट्टा की अभिषेक सिंह प्रिंस से पुरानी दुश्मनी थी. जिसको मारने के लिए 21 अगस्त को प्रभाकर उपाध्याय के गांव के ट्यूबेल पर योजना बनाई गई. जिसमें विवेक सिंह कट्टा, रवि प्रकाश सिंह, विजेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, अतुल विश्वकर्मा, शाश्वत सिंह, नवीन सिंह और शूटर शामिल थे. योजना के मुताबिक गणेशपुर तरना शिवपुर के फ्लैट पर इकट्ठा हुए और घटना वाले दिन अतुल विश्वकर्मा अपाचे बाइक से विजेंद्र सिंह बब्बू सुपर स्प्लेंडर बाइक से और विवेक सिंह कट्टा, हेमंत सिंह, रवि प्रकाश सिंह और शूटर रवि की स्विफ्ट गाड़ी से निकले, मकबूल आलम रोड पर रुक कर अभिषेक के आने का इंतजार किया गया.

जब प्रिंस सिंह अपने मित्र के साथ बाइक से निकलकर मकबूल आलम रोड पर आ गया तो उसका पीछा किया गया. रास्ते में शूटर स्विफ्ट से उतरकर विजय सिंह बब्बू की गाड़ी में बैठ गया और चौकाघाट वाली काली मंदिर के पास मौका पाकर शूटर द्वारा अभिषेक सिंह प्रिंस को गोली मारी गयी. इस दौरान एक राहगीर को भी गोली लग गई. घटना के बाद हम लोगों ने विवेक सिंह कट्टा, रवि प्रकाश सिंह, विजेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, अतुल विश्वकर्मा शूटर के भागने-छुपाने में आर्थिक मदद की और विवेक सिंह कट्टा को न्यायालय में हाजिर कराने में भी सहयोग किया.

ये भी पढ़ें.

बलिया: संविदा पर नौकरी का बीजेपी MLA ने किया विरोध, बोले- विधायकों और सांसदों की योग्यता का भी हो टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती
योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती
फतेहपुर में लगातार बारिश से ढहे 72 मकान, बच्चे की मौत, 1 घायल
फतेहपुर में लगातार बारिश से ढहे 72 मकान, बच्चे की मौत, 1 घायल
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'बिना तैयारी डिबेट में न जाएं, 10 सेकेंड की रील से...', अखिलेश की सपा प्रवक्ताओं को नसीहत
'बिना तैयारी डिबेट में न जाएं, 10 सेकेंड की रील से...', अखिलेश की सपा प्रवक्ताओं को नसीहत

वीडियोज

YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)
पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी
जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
Embed widget