एक्सप्लोरर

अयोध्याः कुएं में गिरी महिला, उतरने से डर रही थी पुलिस, इतने में फायरमैन ने कर दिया ये काम

अयोध्या में कुएं में गिरी एक महिला को बचाने के लिए पुलिस अभी फैसला कर ही रही थी कि एक फायरमैन के साहस ने महिला की जान बचा ली.

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक महिला कुएं में गिर गई. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. फायरब्रिगेड की टीम के साथ पुलिस महिला को बचाने पहुंची. हालांकि, पुलिस महिला को बचाने के लिए कुएं में उतरने से डर रही थी. लेकिन इस दौरान फायरमैन ने महिला को बचाने के लिए साहसिक फैसला लिया. जिसके चलते महिला की जान बच सकी.

दरअसल, सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम जबनतक इस बात की उहापोह में थी कि कहीं कुए में जहरीली गैस तो नहीं है, इसी बीच फायर मैन सलाउद्दीन ने कुएं में उतरने का फैसला ही नहीं लिया बल्कि कुएं में उतर महिला को कंधे पर लादकर सकुशल बाहर भी निकला.

कुएं में उतरने से लग रहा था डर ! मामला कोतवाली नगर के अंगूरी बाग का है. जहां किनारे बैठी महिला अचानक कुएं में गिर गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि, इस दौरान दोनों टीमों से कोई भी इस आशंका के चलते कुएं में उतरने को तैयार नहीं था कि कहीं कुएं में जहरीली गैस न हो.

फायरमैन ने दिखाई हिम्मत  इसी बीच फायरकर्मी सलाउद्दीन ने कुएं में उतरने की हिम्मत दिखाई और महिला को कंधे पर लादकर सकुशल बाहर निकल लाया. जिसके चलते महिला अलका अग्रवाल की जान बच सकी. फायर कर्मी सलाउद्दीन के इस साहस का बखान जहां पुलिस विभाग और पीड़ित परिवार कर रहा है तो वहीं पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा आम अयोध्यावासी भी कर रहे हैं. अयोध्या के एसपी जयपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में एक महिला कुएं में गिर गई थी. जिसकी फायर सर्विस कर्मचारी ने जान बचाई.

ये भी पढ़ेंः कानपुरः पुलिस की मार खाए बच्चे ने दस दिन बाद तोड़ा दम, परिजनों ने किया चौकी का घेराव पीलीभीतः शादी का झांसा देकर युवक ने बनाए संबंध, पुलिस ने भी 5 दिन बाद सुनी पीड़िता की शिकायत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget